बिहार राज्य के जिला मुंगेर से संवाददाता लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में ग्रामीण सड़क जो बरसों से नहीं बना हुआ था। बारिश में जमे हुए पानी के निकलने का कोई भी साधन नहीं था। जिसके कारण से पानी हमेशा जमा हुआ रहता था और गंदगी अधिक होने के कारण आस पास के लोग कई प्रकार के बीमारियों से परेशान रहते थे।जिससे आस पास के लोगों ने ही इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलाया था। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में ग्रामीण सड़क एवं नाला का निर्माण हो रहा है।
