प्रखंड के बाबा ऊंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर देवघरा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की असीम संभावनाएं हैं। प्रखंड के नोनाजी पंचायत में एक हजार फीट की उंचाई पर पहाड़ पर अवस्थित बाबा ऊंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चारों तरफ पहाड़ी से घिरे और मंदिर के समीप का तालाब बरवश लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। यही कारण है कि नव वर्ष पर बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। वहीं, बाबा भोले की पूजा अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत करते हैं। प्रचलित लोक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में पांडव अपने अज्ञातवास बिताए थे। यहां भीम ने बाबा महादेव की कठिन तपस्या की थी। इसके बाद महादेव ने भीम को गदा प्रदान किया। इधर, पंचायत के मुखिया गणेश यादव ने कहा कि देवघरा को अगर सरकार पर्यटक स्थल घोषित कर दें, तो यहां सालों भर पर्यटकों का आना जाना लगेगा। अभी शिवरात्रि पर लगने वाले चार दिवसीय मेला में आसपास के जिलों के साथ ही झारखंड के कई जिलों से भी लोग देवघरा मंदिर पहुंचते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
