नवयुवक सेवा संघ ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर हरीशाखा दृष्टि संस्था भागलपुर के तत्वाधान में नवयुवक सेवा संघ के संस्थापक सह लोकप्रिय समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज टेटिया बंबर प्रखंड नवयुवक सेवा संघ के कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया भागलपुर से आए डॉ अमित कुमार के द्वारा लोगों का नेत्र जांच किया गया। श्री मिश्रा ने कहा गरीब लाचार लोगों को के लिये नवयुवक सेवा संघ नेत्र जांच शिविर लगाई है इस शिविर के माध्यम से सभी लोगों का निशुल्क जांच होगा जिसको मोतियाबिंद होगा उसका ऑपरेशन भी किया जाएगा। जिसको चश्मा की आवश्यकता होगी उसको निशुल्क चश्मा दिया जाएगा लोगों के आने-जाने की सारी व्यवस्था नवयुवक सेवा संघ की कमेटी करेगी इस तरह का पुनीत कार्य निशुल्क नेत्र जांच शिविर तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा ताकि हर गरीब लाचार लोगों को बेहतर ढंग से नेत्र का जांच करवाया जा सके। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।