लॉक डाउन 17 तक बढ़ा।

धरहरा( संवाददाता):लक्खीसराय मुंगेर सीमा के एन एच 80 के समीप धरहरा बीडीओ प्रभात रंजन ने कोरोना वायरस की महामारी से मुगेर की आवाम को सुरक्षित रखने को लेकर सीमा का निरिक्षण किया।बीडीओ ने पुलिस पदाधिकारीयो के साथ सीमा पर तैनात कर्मीयो से बाहर से आने जाने बाले लोगो पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया साथ ही संबंधित वाहन का गाडी़ नम्बर व आने जाने के प्रत्येक बिन्दु को कलमबद्ध करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बाहर से आने बाले लोगो के लिऐ कोरोनटाईन सेन्टर बापु प्रवेशिका इंटरस्तरीय सुन्दरपुर विधालय,इंटरस्तरीय उच्च विधालय धरहरा सहित कई सेन्टर बनाऐ गए है जहाँ लोगो के ठहरने व सभी प्रकार से कोरोनटाईन की व्यवस्था की गई है ताकि किसी ठहरने बाले को कोई कठिनाई का सामना नही करना पडे़ ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

छात्र व मजदूरों की सकुशल घर वापसी को लेकर रखा उपवास।

शिक्षा मंत्री के आह्वान के बाद जिले में अनेकों शिक्षकों ने हड़ताल से वापस आकर योगदान देना आरंभ कर दिया। इस संदर्भ में धरहरा के बीईओ मनोहर राम से वार्ता किया तो कहा कि शुक्रवार तक 18 शिक्षकों ने अपना योगदान दिया है आगे कहा शिक्षक हड़ताल से अब वापस आने लगे हैं। शिक्षकों ने महामारी को लेकर सेवा भावना के तहत योगदान दे रहे हैं। इधर जमालपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि जमालपुर में 16 शिक्षकों ने योगदान दिया है। वहीं मुंगेर जिला में भी योगदान देने वालों की संख्या प्रखंड से अधिक है। इस संदर्भ में डीईओ से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।.     उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो शिक्षक योगदान दे चुके हैं। वो प्रशंसनीय है तथा कोविड-19 को देखते हुए शिक्षक योगदान दें। जिसके बाद जिले में योगदान देने वाले  शिक्षकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्ग अष्टम तक कि शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल पर गए थे तथा वर्ग 9 से 12 तक के शिक्षक 25 फरवरी से हड़ताल पर थे।उम्मीद जताई जा रही है कि एवं यह चर्चा भी है कि जो शिक्षक हड़ताल तोड़कर आएंगे। सरकार उनका हर क्षेत्र में सम्मान करेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नरेश आनंन्द

• देश के अलग-अलग जगहों पर फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को आवाजाही की अनुमति • राज्यों को नामित करने होंगे नोडल अथॉरिटीज • जांच के बाद ही घर लौटने की मिलेगी मंजूरी कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग जगहों पर राज्य के प्रवासी मजदूर, पर्यटक एवं विद्यार्थी फंसे हुए हैं. लेकिन अब वे अपने-अपने घर सुरक्षित पहुँच सकेंगे. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी है. विस्तृत रूप से सुनने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

नरेश आनंन्द

आपदा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर मुंगेर जिला में 50 से अधिक क्वॉरेंटाइन कैंप के संचालन हेतु मुंगेर जिला में कर्मियों और कैंप की सूची प्रकाशित की गई है। जिसमें नोडल पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षण करेंगे कैंपों की सूची में फिलिप्स उच्च विद्यालय बरियारपुर, मध्य विद्यालय बरियापुर, मध्य विद्यालय दरियापुर, मध्य विद्यालय गांधीपुर, राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय परैया, सीबीएन के महाविद्यालय बरियारपुर राजकीय मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय खरगपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय प्रखंड संसाधन केंद्र ई किसान भवन जगरनाथ उच्च विद्यालय टेटियाबंबर, वीर ट्रेनिंग सेंटर उच्च विद्यालय जलालाबाद, मध्य विद्यालय रहमतपुर, शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज तारापुर, महावीर चौधरी उच्च विद्यालय तारापुर, रण गांव धर्मशाला आरएनएन कॉलेज तारापुर, सेंट्रल मोजमा इंडियन एकेडमी कॉरिडोर स्कूल संग्रामपुर नारायण यादव इंटर कॉलेज रामपुर सहित अन्य शामिल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला सीमा के विभिन्न चेक पोस्टों का एसपी ने देर रात्रि भ्रमण कर निरीक्षण किया। मुंगेर जिला सीमाओं में भागलपुर, बांका और लखीसराय जिलों के चेक पोस्टों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अतिरिक्त चौकसी बरतने तथा हर गाड़ियों की चेकिंग का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिला में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच करने तथा उसका रिकॉर्ड संधारित करने का भी निर्देश दिया। मुंगेर जिला में जो भी गाड़ी प्रवेश करेगी उसका डेटाबेस तैयार की जा रही हैं। और प्रत्येक गाड़ियों को अंदर तक चेक करने का भी कड़ा निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने हेमजापुर ओपी, बरियारपुर थाना, संग्रामपुर थाना, असरगंज थाना, गंगटा थाना क्षेत्रों में चेक पोस्टों का स्थल निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कुछ सीमाई चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे और रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया है ताकि हर पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके। पुलिस अधीक्षक ने करीब पांच घंटे तक स्थल निरीक्षण कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर व्यक्ति और हर गाड़ी की जांच कराई जाएगी। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष स्वयंप्रभा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों के वापसी हेतु 2 घंटे का उपवास कार्यक्रम स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय के आवास पर सम्पन्न हुआ जिसके दौरान मोबाइल वाणी से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि सूबे की सरकार राज्यों से बाहर रह रहे मज़दूरों और छात्रों को लाना ही नही चाह रही है। विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।