खगड़िया जिला के मानसी प्रखण्ड के महेशखूंट करुआमोड़-गोशाला(खगड़िया) सड़क निर्माण में अब डेढ़ माह का और समय मिला है। हालांकि तय समय पर कार्य को पूरा करना संवेदक व विभाग के लिए चुनौती होगी। कारण की काम धीमी रफ्तार से की जा रही है। हाल यह है कि साढ़े 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। लेकिन अब तक मात्र पांच किलोमीटर में पक्कीकरण का कार्य हो सका है। जबकि अधिकांश पुलिया का निर्माण अधूरा है। उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण कार्य को पहले इसी वर्ष आगामी 7 जुलाई तक निर्माण कार्य को पूरा करना है। लेकिन डेढ़ माह बढ़ जाने के बाद 22 अगस्त के टाइम मिला है। बता दें कि पथ निर्माण विभाग की देखरेख में 31 करोड़ 15 लाख की राशि से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण से से तीन प्रखंड चौथम, मानसी, खगड़िया सहित जिले के लाखों लोंगों को आवागमन में फायदा होगा। जिला मुख्यालय की दूरी घट जाएगी। पूर्व में सड़क निर्माण में देरी के कारण यात्रियों व स्थानीय लोंगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। 18 फीट चौड़ी बननी है सड़क इस सड़क की चौड़ाई अभी 12 फीट है। जिसे बढ़ाया जाना है। बताया जाता है कि 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट सड़क बननी है। जबकि 3-3 फीट सड़क के दोनों तरफ फ्लैंक का भी निर्माण होना है। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से खगड़िया की दूरी 30 किलोमीटर से घटकर 20 किलोमीटर हो जाएगी।
जलनल योजना के तहत बने सोचालय का जांच करने पहुंचे खगड़िया EDO खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड में बिहार सरकार के द्वारा चलाये गये जलनल योजना के तहत सभी जिला के सभी पंचायत के तहत खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के लगर में बने नलजल योजना से बने सोचालय का जांच करने पहुंचे जिला EDO साहेब, बताया जा रहा है की ग्रामीणों के शिकायत मिला था, गरबरी का me रविंद्र कुमार mv न्यूज से
खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के नया गाँव कबीला से हर रोज सुबह यात्री बस बेगूसराय के लिये यात्रा करता है जो जय माँ भगबती बस आज सुबह गई खाई मैं चली गई लेकिन सभी यत्रि सुरक्षित है नयागांव ढाल से बेगूसराय जाती है किसी को कुछ नही हुआ सब ठीक यह घटना कन्हैयाचक पछियारी टोला के पास हुई घटना है सभी यात्री बिलकुल सही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर तारापुर मुख्य बाजार के पास दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया जांच के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष अमन कुमार एसआई हरिद्वार पांडे मुकेश निराला के सहयोगी से चलाया गया थानाध्यक्ष ने बताया कि 152 की कागजात की जांच की गई जिसमें कि ₹53000 वसूला गया है
गंगटा थाना क्षेत्र के बड़ी मझगांय है की है घटना भाई ने दर्ज कराया मामला : गंगटा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मझगाय में दहेज लोभी एक पति मुकेश यादव ने अपने पत्नी की हत्या कर दी।मामला प्रकाश में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मृत महिला प्रीति देवी के मायके वालो को सूचना मिलते ही मौके पर भाई पहुंच मामले में चार लोगों पर नामजद आरोपी बनाया है मृत महिला की भाई ने कहा हमारी वहन गला दबाकर हत्या कर दिया मेरी बहन को को बार-बार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था दहेज नहीं दिए जाने को लेकर मेरी वहन की हत्या कर दी दहेज को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था इस बात को लेकर कई बार मैं खुद आकर समझा-बुझाकर मामला को शांत किया हूं। उसके बावजूद भी आज हमारी वहन की हत्या कर दी। मायके वालों ने पति समेत ससुरालवालों पर दहेज नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दिए बयान के आधार पर गंगटा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। गंगटा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्या के मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है पति मुकेश यादव ससुर सीताराम यादव सास और देवर को आरोपी बनाया गया है पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है फिलहाल, गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी घर से फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
धरहरा प्रखंड में एक बार भयावह स्थिति में है। धरहरा प्रखंड के 2 गांव ने पॉजिटिव पाए जाने से दोनों पंचायतों में अफरा तफरी का माहौल सा हो गया है लोग भयावह स्थिति में एक दूसरे से बचना चाहते हैं लेकिन इस बीच दो पंचायत में 1 1 पॉजिटिव मिलने से धराहरा महाराणा पंचायत में मानगढ़ में एक positive पाया गया वही Ora Bagicha पंचायत के मोहनपुर ग्राम में एक पॉजिटिव पाया गया दोनों पंचायत में लगातार सिले वार ढंग से मिलने से लोग परेशान दिखने लगे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
धरहरा(संवाददाता):तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह के पुत्र अपूर्व सिंह इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बने। सब लेफ्टीनेंट अपूर्व सिंह इण्डियन नेवल एकेडमी अजीमाला कमीशन्ड से 13 जून को पास आउट हुए हैं। उन्हें और उनके साथ चयनित साथी अफसरों को पास आउट होने के बाद एयरफोर्स के स्पेशल विमान से उनके पदस्थापन स्थल मुंबई ले जाया गया। वर्तमान में सब लेफ्टीनेंट अपूर्व सिंह मुम्बई स्थित आईएनएस हमला में पोस्टेड हैं। मुंगेर के धरहरा निवासी कर्नल अरुण कुमार सिंह के पुत्र अपूर्व सिंह ने बीटेक किया है। पेशे से इंजीनियर अपूर्व सिंह के नेवी में चयन होने से आमलोगों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। उनके पिता कर्नल ए.के. सिंह भी आर्मी में बतौर कर्नल के पद पर सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वे टीएमबीयू के रजिस्ट्रार हैं।रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके दो पीढ़ी देश सेवा में लगे हैं। ये उनके लिए गौरव की बात है। देश सेवा के प्रति बेटे में जज्बा बचपन से ही रही है। उनके नेवी में चयन से अंग क्षेत्र और मुंगेर का मान बढ़ा है। पिता और पुत्र दोनों का डिफेंस में सेवा देना मायने रखता है। कर्नल एके सिंह ने बताया कि देश सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। डिफेंस सेवा के माध्यम से देश की रक्षा करना काफी महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्हें गर्व है कि उनके बाद उनका पुत्र भी डिफेंस सेवा को अपना कैरियर चुना है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
बकरी से फसल चराने के विवाद में दो पक्षों जमकर हुई मारपीट गंगटा थाना क्षेत्र के धन्ना डी गांव में बकरी से फसल चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायल व्यक्तियों का स्थानीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इलाज किया गया। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों ने गंगटा थाना में देर शाम आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के मीरा देवी ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि शाम वह अपने पिता के साथ खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी पहले से घर के समीप लाठी और खंती लेकर मारपीट की नीयत से मौजूद तीनों के उपर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी मीरा देवी मृदुला देवी हो गए। वहीं शोर—शराबा सुनकर उनको बचाने पहुंचे उसकी एक युवक के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष रतन पंडित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है वादी ने आवेदन में बताया है कि आरोपियों ने बकरी से उसकी फसल चरा दी थी। जिसकी शिकायत करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुल मिलाकर 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
•समाज कल्याण मंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ •राज्य के सभी जिलों के लिए 1601.78 लाख की राशि हस्तांतरित • ई-लाभार्थी पोर्टल विकसित किया गया पटना। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को मिलने वाली जून महीने की पूरक पोषाहार की राशि अब आईसीडीएस निदेशालय स्तर से ही एनआईसी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। इस कार्यक्रम की शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में किया। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
रक्तदान के प्रति जागरूकता फैल आनी चाहिए सरकार को विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे पहले सबसे आगे पल-पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
