बकरी से फसल चराने के विवाद में दो पक्षों जमकर हुई मारपीट गंगटा थाना क्षेत्र के धन्ना डी गांव में बकरी से फसल चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायल व्यक्तियों का स्थानीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इलाज किया गया। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों ने गंगटा थाना में  देर शाम आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के मीरा देवी  ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि शाम वह अपने पिता के साथ खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी पहले से घर के समीप लाठी और खंती लेकर मारपीट की नीयत से मौजूद  तीनों के उपर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग  गंभीर रूप से जख्मी मीरा देवी मृदुला देवी हो गए। वहीं शोर—शराबा सुनकर उनको बचाने पहुंचे उसकी  एक युवक के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष रतन पंडित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है  वादी ने आवेदन में बताया है कि आरोपियों ने बकरी से उसकी फसल चरा दी थी। जिसकी शिकायत करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुल मिलाकर 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।