नगर निगम के सभागार में नगर निगम कर्मी के हड़ताल पर जाने की संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री एवं नगर निगम कर्मचारी संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो के बीच शनिवार को वार्ता संपन्न हुआ। वार्ता के दौरान संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि निगम कर्मी के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी दिया जाए और सेवानिवृत्त निगम कर्मी को पेंशन का लाभ यथाशीघ्र दी जाए। इस पर नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्र को दिखाते हुए कहा कि इस पत्र के अनुसार अनुकंपा पर नौकरी नहीं दी जा सकती है। परंतु सरकार के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है ।वही पेंशन के बारे में नगर आयुक्त ने बताया कि एक्ट के अनुसार मुंगेर नगर निगम कर्मी को पेंशन देय नहीं होगा। इसके संबंध में विभाग से भी मार्गदर्शन मांगी गई थी। विभाग का भी यही मत है कि पेंशन का लाभ नहीं दिया जा सकता है। वार्ता के दौरान अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि नगर निगम कर्मी के राज्यव्यापी हड़ताल की स्थिति में ही मुंगेर नगर निगम कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। मौके पर उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद, दीनानाथ,नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी,कारेलाल, राहुल आदि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नगर निगम के सभागार में शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आहूत की गई ।बैठक में नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज जैन, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मुंगेर डीएसपी ,एलडीएम,संघ के नेता दिलीप कुमार उपस्थित थे। बैठक में फुटकर विक्रेता को भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली बिना गारंटी के लोन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपए प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन पर चर्चा की गई । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी फुटकर विक्रेता को यथाशीघ्र ऑनलाइन आवेदन पीएम स्वनिधि पोर्टल पर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं नगर निगम द्वारा आने वाले सप्ताह में फुटकर विक्रेताओं को स्मार्ट आईडी कार्ड एवं सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय पोषण अभियान को गति देने के लिए पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने अपने समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में ज़िलास्तरीय वरीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान (सी.ए.पी.) की वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने देशव्यापी पोषण अभियान में गति देने के लिए विभागीय अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग, केयर इंडिया के साथ ही कई अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. बैठक में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि पोषण अभियान में तेजी लाने के लिए सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता हैं. इस वर्ष भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए पूरे जिले में पोषण माह मनाया जा रहा हैं ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।

उत्पाद थानापुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई।

तारापुर में गला रेत युवक की हत्या,मची सनसनी। मुंगेर। जिले के तारापुर मौधरा मुख्य मार्ग के समीप पावर हॉउस नहर के समीप बीते देररात्रि एक युवक का धारदार हथियार से गला रेत हत्या की गई शव बरामदगी की खबर से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई । तथा शव को देखने लोगों की भीड़ जुट गई।  सूचना पाकर संबंधित थानापुलिस घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश में जुट गया हैं। ग्रामीणों ने शव की पहचान की। मृतक युवक भागलपुर निवासी सुभाकर झा का 27 वर्षीय पुत्र रौशन झा है।   जानकारी के अनुसार रौशन धौनी स्थित वेल्डिंग दुकान में काम करता था। और कल रात अपना कार्य समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ही धारदार हथियार से अज्ञात अपराधियों ने गला रेत उसकी हत्या कर दी। और शव को वही छोड़ भाग गए। परिजनों का कहना है कि रौशन का किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नही था।वहीं तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर भेज दिया है और मामले की छानबीन जुटी है।

नरेश आनंन्द

12/09/2020 को हीरो राजन कुमार ने मुंगेर के उन वोटरों को जागरूक किया जो पहली बार वोट करेंगे। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए जिला के स्वीप आइकन ने डीजे कॉलेज के ग्राउंड में 40 फुटबॉल खिलाड़ी के बीच पहुंचकर नए वोटरों की हौसला अफजाई की। आइकन राजन कुमार ने सोशल डिस्टटेंस के माध्यम से सारी जानकारी शेयर की।साथ ही स्वीप मुंगेर का प्रदर्शन कर लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया। हीरो राजन कुमार की फिल्म नमस्ते बिहार ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दुनिया इन्हें चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से जानती है। एंटी कोरोना ब्रांड एंबेसडर के रूप में इनका योगदान सर्व विदित है। पहचान फाउंडेशन की अफसाना प्रवीण जी ने इस प्रोग्राम को आयोजित कर मुंगेर के लोगों में वोटिंग के प्रति उत्साह बढ़ाया है ।जानकारी के मुताबिक पहचान फाउंडेशन ने हीरो राजन कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। पहचान एनजीओ के द्वारा नुक्कड़ पर रह रहे बच्चों में शिक्षा का संचार किया जाता है। आइकन हीरो राजन कुमार ने वोटर जागरूकता अभियान की सफलता पर तमाम मुंगेर वासियों को धन्यवाद दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेरोजगार युवाओं के पक्ष आने से तेजस्वी का क्रेज बढ़ा -धीरेंद्र। जनसंपर्क अभियान चलाया। मुंगेर,जमालपुर। नप क्षेत्र के गायत्री नगर वार्ड संख्या 01 में युवाओं के साथ राजद के नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। तथा अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और राजद युवा सम्राट प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के हाथों मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया और नारा बुलंद किये। युवाओं का नेतृत्व राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं युवा राजद के प्रदेश सचिव धीरेंद्र मंडल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज के डबल इंजन की सरकार किस प्रकार से युवाओं को रोजगार से वंचित कर दिया है। पढ़े-लिखे युवाओं में इस प्रकार सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वह सरकार से रोजगार की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है। जिससे युवाओं का सरकार के प्रति आक्रोश चरम पर है। तथा युवाओं का क्रेज और झुकाव प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर बढ़ा हैं। क्योंकि 9 सितम्बर 2020 को रात 9:00 बजे लालटेन, दीया, मोमबत्ती जला कर युवाओं के पक्ष,समर्थन में खड़ा होकर अभियान तेजस्वी यादव ने चलाया था। और कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। युवा नगर अध्यक्ष राज गुप्ता उर्फ सिंटू ने कहा कि युवा अब छला हुआ महसूस कर रही है। किस प्रकार से युवाओं का वोट लेकर यह डबल इंजन की सरकार युवाओं को धोखा देने का काम किया है। उनसे आने वाले चुनाव में युवा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और नेता प्रतिपक्ष यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। जिला युवा मीडिया प्रभारी सुभाष वर्मा ने सभी युवाओं का आह्वान किया है कि सरकार के खिलाफ मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले। इस दौरान युवा नगर उपाध्यक्ष चंदन तांती, युवा नगर सचिव विमल कुमार तांती, दीपक तांती, नीरज तांती, नीरज पंडित, सूरज, पवन, कुंदन तांती, अभिषेक तांती, सुमन, संदीप पंडित, प्रीतम पासवान, विकास पंडित, लालू यादव मौजूद थे।

42 कर्मचारियों का किया साहिबगंज हस्तांतरण,117 की सूची मुख्यालय भेजी।

50 यूनियन पदाधिकारी व कर्मियों ने लिया भाग।