तारापुर में गला रेत युवक की हत्या,मची सनसनी। मुंगेर। जिले के तारापुर मौधरा मुख्य मार्ग के समीप पावर हॉउस नहर के समीप बीते देररात्रि एक युवक का धारदार हथियार से गला रेत हत्या की गई शव बरामदगी की खबर से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई । तथा शव को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर संबंधित थानापुलिस घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश में जुट गया हैं। ग्रामीणों ने शव की पहचान की। मृतक युवक भागलपुर निवासी सुभाकर झा का 27 वर्षीय पुत्र रौशन झा है। जानकारी के अनुसार रौशन धौनी स्थित वेल्डिंग दुकान में काम करता था। और कल रात अपना कार्य समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ही धारदार हथियार से अज्ञात अपराधियों ने गला रेत उसकी हत्या कर दी। और शव को वही छोड़ भाग गए। परिजनों का कहना है कि रौशन का किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नही था।वहीं तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर भेज दिया है और मामले की छानबीन जुटी है।
