बेरोजगार युवाओं के पक्ष आने से तेजस्वी का क्रेज बढ़ा -धीरेंद्र। जनसंपर्क अभियान चलाया। मुंगेर,जमालपुर। नप क्षेत्र के गायत्री नगर वार्ड संख्या 01 में युवाओं के साथ राजद के नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। तथा अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और राजद युवा सम्राट प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के हाथों मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया और नारा बुलंद किये। युवाओं का नेतृत्व राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं युवा राजद के प्रदेश सचिव धीरेंद्र मंडल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज के डबल इंजन की सरकार किस प्रकार से युवाओं को रोजगार से वंचित कर दिया है। पढ़े-लिखे युवाओं में इस प्रकार सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वह सरकार से रोजगार की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है। जिससे युवाओं का सरकार के प्रति आक्रोश चरम पर है। तथा युवाओं का क्रेज और झुकाव प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर बढ़ा हैं। क्योंकि 9 सितम्बर 2020 को रात 9:00 बजे लालटेन, दीया, मोमबत्ती जला कर युवाओं के पक्ष,समर्थन में खड़ा होकर अभियान तेजस्वी यादव ने चलाया था। और कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। युवा नगर अध्यक्ष राज गुप्ता उर्फ सिंटू ने कहा कि युवा अब छला हुआ महसूस कर रही है। किस प्रकार से युवाओं का वोट लेकर यह डबल इंजन की सरकार युवाओं को धोखा देने का काम किया है। उनसे आने वाले चुनाव में युवा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और नेता प्रतिपक्ष यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। जिला युवा मीडिया प्रभारी सुभाष वर्मा ने सभी युवाओं का आह्वान किया है कि सरकार के खिलाफ मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले। इस दौरान युवा नगर उपाध्यक्ष चंदन तांती, युवा नगर सचिव विमल कुमार तांती, दीपक तांती, नीरज तांती, नीरज पंडित, सूरज, पवन, कुंदन तांती, अभिषेक तांती, सुमन, संदीप पंडित, प्रीतम पासवान, विकास पंडित, लालू यादव मौजूद थे।
