हम है तैयार कार्यक्रम का हुआ आयोजन -स्वच्छता संकल्प देश का ,हर रविवार विशेष सा थीम पर फरवरी माह के तृतीय रविवार को सप्ताहिक थीम हम हैं तैयार के तहत नगर निगम आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं नीड्स के सहयोग से स्कूली बच्चों के साथ टाउन हॉल के मैदान में प्लगिंग किया गया ।नगर भवन में स्वच्छता संबंधी नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार निशा भारती, द्वितीय पुरस्कार साक्षी कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार प्रियंका कुमारी को मेयर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। वहीं मेयर रुमाराज के नेतृत्व में वार्ड नंबर 27 में हरा ,नीला एवं काला डस्टबिन के साथ घरों से अलग-अलग कचरा संग्रहण कर जन जागरूकता किया गया।मेयर रुमाराज ने जन जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छ मुंगेर, स्वस्थ मुंगेर की परिकल्पना तभी की जा सकती है।जब शहरवासी हरा,नीला और काला डस्टबिन में अलग अलग कचड़ा को संग्रह कर डाले।हरा डस्टबिन में गीले कचड़े,नीले डस्टबिन में सूखे कचड़े और काले डस्टबिन में सेनेटरी पैड, शीशे का टुकड़े डालें।ऐसा करने से काफी हद तक पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त दीनानाथ ,नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, नीड्स के कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोत्तम कुमार, वार्ड पार्षद कैलाश मंडल, नागेंद्र कुमार, नीड्स के प्रिय रंजन, नीलम कुमारी, अंकिता, दीपा, पूजा, तुलसी, सरोज, सुमीत ,पप्पू, सुमित कुमार सिंह, फुटुश कुमार एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जनाब कारी सोहेब के निर्देशानुसार पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर युवा राजद के अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा की अध्यक्षता में भगत सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला तथा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राजीव गांधी चौक मुंगेर में मूल्य वृद्धि के लिए दोषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल रसोई गैस का बेतहाशा मूल्य वृद्धि वापस लो नरेंद्र मोदी हाय हाय रोको महंगी बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम लालू राबड़ी तेजस्वी जगदानंद सिंह जयप्रकाश नारायण यादव बुलो मंडल कारी सोहेब जिंदाबाद पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो राष्ट्र हित में मामूली वृद्धि पर भी भाजपा के शीर्ष नेता हाय तौबा मचाते थे उस समय के भाजपा के वरिष्ठ नेत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पेट्रोल डीजल एवं गैस के मामूली वृद्धि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ी भेज कर विरोध जताई थी पर आज वह मौन है पेट्रोल का बेस प्राइस 31.8 2 है पर आज भारत में पेट्रोल का दाम 92.90 पैसा है जबकि पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान में 51 रूपया 14 पैसे भूटान मे59. 58 एवं श्रीलंका में 7 . 26 नेपाल में 68 . 98 एवं बांग्लादेश में 76 रूपया 41 पैसे हैं फिर भारत में ₹100 के करीब क्यों गैस का दाम आज ₹867 है जिसके कारण केंद्र की उज्जवला योजना के तहत आवंटित गरीबों का गैस चूल्हा एवं सिलेंडर घर में बेकार पड़ा है महिलाएं पुनः लकड़ी गोइठा खाना बनाने पर मजबूर है । राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल का दाम बढ़ने के कारण यातायात का साधन काफी महंगा हो गया है जिस कारण वस्तुओं का मूल आसमान छू रहा है महानगर राजद के अध्यक्ष मोहम्मद जुनैद ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल का दाम पड़ने के कारण लोग अपने मोटरसाइकिल बेचने के लिए मजबूर है पर कोई खरीददार नहीं मिल रहा है उक्तअवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुनील राय राजद राज्य परिषद सदस्य सह राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद क्लियर जमालपुर कोटे से राज्य परिषद सदस्य संजय कुमार संजू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव प्रवक्ता आशीष कुमार दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक वरिष्ठ राजद नेता अशर्फी यादव रवि कुमार रवि करण यादव सरवन यादव सोनू साह दिनकर सिंह गांधी यादव कौशल यादव इज्रहुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे !
पूर्व घोषित धरना का आगाज राजद धराहरा -------------- जिला राजद मुंगेर के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कल दिनाँक 22 फरवरी 2021 को धरहरा में राजद का अनुमंडल स्तरीय धरना का कार्यक्रम है। जिसमें जमालपुर नगर राजद,जमालपुर प्रखड राजद एवँ धरहरा प्रखंड राजद के साथी संयुक्त रूप से साथ रहेगें। मुख्य मुद्दा:- भीषण महगाई बेतहासा बढ़ते अपराध, मुंगेर कमिश्नरी मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना, जमालपुर में रेल विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानीय जनसमस्याओं के लिए। शुभकामनाओं सहित गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव सह मीडिया प्रभारी जिला राजद मुंगेर
बैंकों में जमा राशि का अस्सी प्रतिशत बिहार में ही निवेश का प्रस्ताव विधानसभा से किया जाये पारित -संजय केशरी एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीति आयोग की बैठक में बैंकों द्वारा बिहार में जमा राशि के विकसित राज्यों में किए जा रहे निवेश की चिंता पर साधुवाद दिया है। संजय केशरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बैंकों में जमाराशि का अस्सी प्रतिशत बिहार में ही निवेश करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद से बैंकों द्वारा अन्य राज्यों में निवेश की गई राशि को अगर वापस लाकर बिहार में निवेश कर दिया जाये तो बिहार सबसे विकसित राज्य बन जाएगा।संजय केशरी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी जैसी विलफुल डिफाल्टर के कारण बिहारियों को चोर कहने का मौका बैंकों को मिल जाता है जो कि पंजाब नेशनल बैंक का तीन करोड़ रुपए फर्जी कागजात के आधार पर लोन लेकर पचाए हुए है। श्री केशरी ने ऐलान किया कि मार्च में बैंकों के खिलाफ़ श्रमिक एनसीपी पटना से बड़े आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है।
किसान सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के लिए कांग्रेसी बिहार प्रभारी भक्त चरण पहुंच कर दी हौसला खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के अंतर्गत माली चौक पर चौथम प्रखंड के हजारों की संख्या में तैनात किसान किसान सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के लिए जुड़ चुके हैं जिसका एक झलक माली चौक पर देखा जा रहा है वहीं किसान सत्याग्रह आंदोलन को और प्रभावशाली बनाने के लिए कांग्रेश बिहार प्रभारी भक्त चरण दास का भी आगमन हो चुका है जो कि मुख्य रूप से किसान सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के लिए ही पहुंचे हैं और यहां पर हजारों की संख्या में मौजूद किसानों का हौसला जाहिर करने के लिए भी पहुंच चुके हैं खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
पंचायती राज मंत्री से मिले चौथम के उपप्रमुख परिसदन में मिल कर दी बधाई खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड के भाजपा नेता और उप प्रमुख बिहार के पंचायती राज मंत्री से मिलने परिसदन पहुंच गए और मिलकर भी ढेर सारी बधाई वही मौके पर बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बताया गया कि खगड़िया जिला को मैं अपना घर मानता हूं और जब तक मैं अपने कार्य पर रहूंगा तब तक खगरिया जिला के विकास के लिए हमेशा खरा उतरूंगा और खगरिया जिला का किसी भी हद तक विकास करके ही दम लूंगा खगरिया मऊ वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की हुई घटना स्थल मौत चालक की हालत गंभीर। खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 131 पर रात्रि के समय दो ट्रक का भिडंत हो गया । टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक ड्राइवर का मौके पर ही मौत हो गया और उपचार एक बुरी तरह से जख्मी हो गए घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल उपचार अक्को किसी साधन से खगरिया रेफरल अस्पताल में भेज दिया गया जिसका इलाज चल रहा है वह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ड्राइवर की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया आप लोग को मालूम हो कि पसरा एनएच 131 पर बीते दिन लगातार यह घटना हो रहा है खगरिया भवानी न्यूज़ के लिए रविंद्र कुमार
धरहरा(संवाददाता):सरकार जहाँ वाटर लेबल को मजबुत बनाने के लिए मनरेगा योजना से सरकारी चापानल के पास सोख्ता निर्माण करा रही है वहीं सोख्ता निर्माण मे जुडे़ मजदुरो को काम करने के बावजूद राशि का भुगतान नही होने से मजदुरो के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि सरकार ने वाटर लेबल को मजबुत बनाने के लिए मनरेगा योजना से सरकारी चापानल के पास सोख्ता निर्माण वृहत पैमाने पर करा रही है परंतु धरहरा मे एक माह सोख्ता निर्माण मे कार्य करने बाले मजदुरो को मजदुरी का भुगतान नही होने से मजदुरो के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।मजदुर उपेन्द्र कुमार ,ईश्वर पंडित,संदीप कुमार ,कन्हैया कुमार ,सहित सोख्ता निर्माण मे लगे मजदुरो ने बताया कि मनरेगा योजना का उद्देश्य मजदुरो के खाता मे एक सप्ताह काम करने के बाद राशि मजदुरो के खाते मे विभाग द्वारा भेजा जाता है परंतु एक माह बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा हम मजदुरो के खाते मे राशि नही पहुँची है जिससे हमलोगो के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।इस बाबत पंचायत रोजगार सेवक शबनम कुमारी ने बताया कि सभी मजदुरो का मजदुरी हेतु विभाग के साईट पर मजदुरी भुगतान के लिए भेजा गया है । प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज प्रसाद ने कहा कि सोख्ता निर्माण मे लगे मजदुरो को जल्द ही भुगतान विभाग द्वारा की जाएगी।मनरेगा योजना मे राशि की कोई कमी नही है।मनरेगा योजना से बन रहे सोख्ता निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जाएगा ताकि जल संचय से वाटर लेबल को मजबुत किया जा सके ।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने ट्रेन रोक कर किया प्रदर्शन
