बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जनाब कारी सोहेब के निर्देशानुसार पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर युवा राजद के अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा की अध्यक्षता में भगत सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला तथा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राजीव गांधी चौक मुंगेर में मूल्य वृद्धि के लिए दोषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल रसोई गैस का बेतहाशा मूल्य वृद्धि वापस लो नरेंद्र मोदी हाय हाय रोको महंगी बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम लालू राबड़ी तेजस्वी जगदानंद सिंह जयप्रकाश नारायण यादव बुलो मंडल कारी सोहेब जिंदाबाद पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो राष्ट्र हित में मामूली वृद्धि पर भी भाजपा के शीर्ष नेता हाय तौबा मचाते थे उस समय के भाजपा के वरिष्ठ नेत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पेट्रोल डीजल एवं गैस के मामूली वृद्धि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ी भेज कर विरोध जताई थी पर आज वह मौन है पेट्रोल का बेस प्राइस 31.8 2 है पर आज भारत में पेट्रोल का दाम 92.90 पैसा है जबकि पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान में 51 रूपया 14 पैसे भूटान मे59. 58 एवं श्रीलंका में 7 . 26 नेपाल में 68 . 98 एवं बांग्लादेश में 76 रूपया 41 पैसे हैं फिर भारत में ₹100 के करीब क्यों गैस का दाम आज ₹867 है जिसके कारण केंद्र की उज्जवला योजना के तहत आवंटित गरीबों का गैस चूल्हा एवं सिलेंडर घर में बेकार पड़ा है महिलाएं पुनः लकड़ी गोइठा खाना बनाने पर मजबूर है । राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल का दाम बढ़ने के कारण यातायात का साधन काफी महंगा हो गया है जिस कारण वस्तुओं का मूल आसमान छू रहा है महानगर राजद के अध्यक्ष मोहम्मद जुनैद ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल का दाम पड़ने के कारण लोग अपने मोटरसाइकिल बेचने के लिए मजबूर है पर कोई खरीददार नहीं मिल रहा है उक्तअवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुनील राय राजद राज्य परिषद सदस्य सह राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद क्लियर जमालपुर कोटे से राज्य परिषद सदस्य संजय कुमार संजू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव प्रवक्ता आशीष कुमार दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक वरिष्ठ राजद नेता अशर्फी यादव रवि कुमार रवि करण यादव सरवन यादव सोनू साह दिनकर सिंह गांधी यादव कौशल यादव इज्रहुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे !