सार्वजनिक पुस्तकालय का खगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने किया गया उद्घाटन खगरिया जिला के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा चित्रगुप्त नगर में देशरत्न राजेंद्र प्रसाद सार्वजनिक पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया इस उद्घाटन के मौके पर खगरिया जिला के नगर सभापति भी मौजूद थे वहखगरिया जिला के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा बताया गया कि यहां पर कई थी लिपिक का भी अध्ययन किया जा सकता है

जीविका कार्यालय में सी एवं एफ मीटिंग कर जीविका दीदियों का और एक बैठक कर दिया गया महत्वपूर्ण जानकारी अररिया जिला के चौथम प्रखंड के जीविका कार्यालय में सीएलएफ और इस मीटिंग का किया गया आयोजन इस मीटिंग में चौथम प्रखंड के तमाम जीविका दीदी मौजूद रहे वहीं इस मौजूदगी में जीविका के अधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया रविंद्र कुमार

मूर्ति विसर्जन करने के दरमियान बालक की कोसी नदी में डूबकर हुई मौत शोक में डूबे हैं मृतक के परिजन खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड के माली पंचायत के अंतर्गत कोसी नदी में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने के दरमियां एक बालक का डूबकर मौत हो गया जिस की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में मातम का लहर दौड़ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र यादव का पुत्र बताया जा रहा है मृतक सरस्वती विसर्जन करने के लिए जैसे ही कोसी नदी में छलांग लगाया उसका पांव फिसल जाने के कारण गहरी खाई में जाने के कारण वह पानी पी पीकर डूब गया जिसको ग्रामीण व्यक्तियों की तरह आधा घंटा मशक्कत करने के बाद उसे बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया खगरिया से मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

नम आंखों से दी गई माता शारदे की प्रतिमा का अंतिम विदाई खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत जमालपुर बाजार में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए विद्यार्थियों का हुजूम देखने को मिला बताया जा रहा है कि विद्या की देवी मां सरस्वती साल में एक बार आती है और विद्या देकर जाती है और इस सरस्वती पूजा को धूमधाम से मनाते हुए आज माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए यहां के छात्र छात्राओं के द्वारा नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए इस की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए ले जाया गया इस मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा डीजे पर नाचते गाते और विसर्जन करने हेतु प्रतिमा को ले जाते हुए देखा गया खगरिया में रविंद्र कुमार धन्यवाद

*हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार से नेशनल जंप रोप रेफरी , जजेज, कोचेज , टेक्निकल ट्रेंनिग सेमिनार में छह लोग होंगे शामिल. _भारतीय जंप रोप महासंघ द्वारा 18 फरवरी से 20 फरवरी 2021 को एमएलए कॉन्फ्रेंस हॉल, झारखंड विधानसभा रांची में आयोजित थर्ड नेशनल जंप रोप रेफरी , जजेज, कोचेज , टेक्निकल ट्रेंनिग सेमिनार 2020-21 का आयोजन हो रहा है। जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयोजक हरिमोहन सिंह ने बताया कि बिहार स्टेट से छह लोगों का चयन इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चयन किया गया है । जिसमें की चार पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल हैं । पुरुष वर्ग में हरिमोहन सिंह मुंगेर , रौशन कुमार बांका , ओम कुमार चौधरी , राजहंस कुमार भिं महिला वर्ग में कुमारी प्रेरणा मुंगेर , संगम कुमारी बांका शामिल है।_ _जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयोजक हरिमोहन सिंह ने बताया कि ये भारतीय पारंपरिक खेल है , और ये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मशहूर हो चुका है , वर्तमान में इसे 57 देशों में खेला जाता है । जंप रोप एसोसिशन ऑफ बिहार के संयोजक ने कहा कि ये बहोत ही अच्छी और कम खर्चीला खेल है , ज्ञात हो कि जंप रोप खेल का को डेमोत्रेशन सबसे बड़ा खेल महाकुंभ लंदन ओलंपिक एवं रियों ओलंपिक दोनों में शानदार प्रदर्शन किया जा चुका है। अभी हाल में ही खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस खेल को खेलों इंडिया ई पाठशाला में शामिल किया गया है ,, जिसमें बच्चे बरे स्तर पर लाभन्वित होंगें साथ ही और भी बड़े स्तर पर इसके विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अब इस गेम को एवं इनके खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर हमलोग बिहार स्टेट में बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। ये गेम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के भी स्पोर्ट्स लिस्ट में शामिल है।_

मंहगाई डायन की पोषक है केन्द्र और राज्य सरकार - केशरी केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार मंहगाई डायन क पोषण करते हुए लगातार गैस, पेट्रोल, डीजल एवं बिजली महंगी कर रही है जिससे गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अनुराग चौक पर "मंहगाई डायन" का पुतला दहन करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मूल दर का दोगुना कर मोदी और नीतीश सरकार आम आदमी से वसूल रही है तो बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के साथ-साथ दो माह के बकाया पर कनेक्शन काटना बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। अंतर्जातीय अंतर्धर्मीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता और एनसीपी महिला नेत्री सोनी सिन्हा ने कहा कि हिन्दु-मुस्लिम करके हिन्दु और मुसलमान दोनों को मंहगाई डायन का खुराक बनाने वाले मोदी- नीतीश की हक़ीक़त जनता समझ चुकी है। बेरोजगार सेना के प्रांतीय संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह एवं एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा ने रोको मंहगी बांधों दाम का नारा देते हुए कहा कि अब आम आदमी के सब्र का बांध टूट रहा है। मौके पर वरीय एनसीपी नेता अजय कुमार सिंह, आजाद शर्मा, बिश्वनाथ राउत, पप्पू मंडल, शंकर यादव, मो० तनवीर अख्तर, शोभा देवी, धीरेन्द्र कुमार एवं शुभम गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

600 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिनका बिल ₹1000 से अधिक बकाया है वह कृपया बिजली बिल जमा कर दें अन्यथा उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा:-विद्युत अभियंता कुमार धीरेंद्र

भक्ति भाव माहौल में सरस्वती मां की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला शुरू

आज दिनांक 17 फरवरी 2021 को स्थानीय जिला जदयू कार्यालय मुंगेर के कर्पूरी सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि जिला जदयू अध्यक्ष श्री संतोष सहनी के नेतृत्व में मनाया गया इस अवसर मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार बरियारपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष श्री कृष्ण देव मंडल संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री कमल नयन शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश नगर युवा जदयू अध्यक्ष शिवम मंडल जदयू नेता अमित कुमार युवा संगठन सचिव श्याम कुमार जिला महासचिव विपिन कुशवाहा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल यादव मंटू मंडल चंद्रशेखर कुमार भरत कुमार कार्यालय प्रभारी सुनील मंडल सहित अनेकों जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे सभी उपस्थित जदयू नेताओं ने गरीबों और वंचितों के लिए जीवन भर समर्पित रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया साथ ही जिला जदयू अध्यक्ष संतोष साहनी ने उपस्थित जदयू नेताओं कार्यकर्ताओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का शपथ दिलाया

कदाचार मुक्त वातावरण में होगी मैट्रिक परीक्षा इसके लिए अनुमंडल प्रशासन दृढ़ संकल्पित