*हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार से नेशनल जंप रोप रेफरी , जजेज, कोचेज , टेक्निकल ट्रेंनिग सेमिनार में छह लोग होंगे शामिल. _भारतीय जंप रोप महासंघ द्वारा 18 फरवरी से 20 फरवरी 2021 को एमएलए कॉन्फ्रेंस हॉल, झारखंड विधानसभा रांची में आयोजित थर्ड नेशनल जंप रोप रेफरी , जजेज, कोचेज , टेक्निकल ट्रेंनिग सेमिनार 2020-21 का आयोजन हो रहा है। जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयोजक हरिमोहन सिंह ने बताया कि बिहार स्टेट से छह लोगों का चयन इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चयन किया गया है । जिसमें की चार पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल हैं । पुरुष वर्ग में हरिमोहन सिंह मुंगेर , रौशन कुमार बांका , ओम कुमार चौधरी , राजहंस कुमार भिं महिला वर्ग में कुमारी प्रेरणा मुंगेर , संगम कुमारी बांका शामिल है।_ _जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयोजक हरिमोहन सिंह ने बताया कि ये भारतीय पारंपरिक खेल है , और ये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मशहूर हो चुका है , वर्तमान में इसे 57 देशों में खेला जाता है । जंप रोप एसोसिशन ऑफ बिहार के संयोजक ने कहा कि ये बहोत ही अच्छी और कम खर्चीला खेल है , ज्ञात हो कि जंप रोप खेल का को डेमोत्रेशन सबसे बड़ा खेल महाकुंभ लंदन ओलंपिक एवं रियों ओलंपिक दोनों में शानदार प्रदर्शन किया जा चुका है। अभी हाल में ही खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस खेल को खेलों इंडिया ई पाठशाला में शामिल किया गया है ,, जिसमें बच्चे बरे स्तर पर लाभन्वित होंगें साथ ही और भी बड़े स्तर पर इसके विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अब इस गेम को एवं इनके खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर हमलोग बिहार स्टेट में बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। ये गेम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के भी स्पोर्ट्स लिस्ट में शामिल है।_
