आज दिनाँक 4 अप्रैल 2021 को ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड के जेनरल सेक्रेटरी,इमारत-ए-शरिया के अमीरे शरियत विद्वान,प्रखर वक्ता एवँ अजीम शख्शियत हजरत मौलाना वली रहमानी साहब के इंतकाल के पश्चात उनके मिट्टी क्रम एवँ अंतिम दर्शन करने मुंगेर के खानकाह पहुंचे भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हजरत वली रहमानी साहब के निधन की खबर ने मुझे पूरी तरह झकझोर दिया है।ऐसा लग रहा है कि मैंने अपना एक अभिवावक,मार्गदर्शक एवँ अपने राजनीतिक समाजिक जीवन के एक अजीम शख्सियत को खो दिया है।रहमानी साहब के साथ मेरे इतने अच्छे तथा ऐसा रिश्ते थे कि उन बातों को मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूँ।जब मैं बिहार सरकार एवँ भारत सरकार में मंत्री था तो दर्जनों नहीं अंगिनत बार उनका मेरे पटना,दिल्ली आवास तथा मेरा उनके मुंगेर खानकाह स्थित आवास पर मिलना जुलना लगा रहता था।दूरभाष पर तो हर एक दो महीने में उनसे दुवा सलाम होते रहता था। उनका स्वभाव विचार हमेशा से समाजिक एवँ साम्प्रदायिक सद्भाव सौहार्द से भरा पड़ा रहता था।उन्होंने मुंगेर हीं नहीं बल्कि बिहार और देश दुनिया के अन्य हिस्सों में जो शिक्षा स्वास्थ्य एवं गरीब बेसाहारा बच्चों युवाओं महिलाओं के लिए कई तरह के हुनरमंद तथा शिक्षित कर नए रोजगार के सृजन पैदा करने का काम किये वो इतिहास के पन्नो में दर्ज रहेगा।उनका इस तरह से दुनिया से चले जाना मुंगेर सहित देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल एवँ पार्टी के सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद जी नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी सहित पूरी राज्य एवँ केंद्रीय इकाई के नेता कार्यकर्ता उनके इन्तकाल की खबर से अत्यंत दुखी हैं। आज मेरे साथ मेरे पार्टी के युवा प्रांतीय अध्यक्ष छोटे भाई जनाव कारी सोहैब जी पार्टी के मुंगेर जिले के अध्यक्ष श्री देबकीनन्द सिंह उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन,नरेश सिंह यादव,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव,उपाध्यक्ष प्रो विनय सुमन,महासचिव गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,हसीबुर रहमान,महानगर अध्यक्ष मो जुनैद, युवा राजद जिला अध्यक्ष,मो आसिफ वसीम,आदर्श राजा,राजेश रमण, बमबम सहित दर्जनों नेताओं ने उनके मिट्टी में शरीक हुए तथा उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किएँ। अल्लाह ताला उन्हें जन्नत बख्श करे

Transcript Unavailable.

सरकार के निर्देशानुसार सभी जिले के स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर बंद करने का दिया गया निर्देश सरकार द्वारा लिखित पत्र जारी कर पत्र के माध्यम से यह जानकारी दिया गया की कोरोना तेजी से बढ़ रहा है इसलिए 5 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर को बंद रखने का निर्देश दिया गया

रविवार को भारत सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव आज मुंगेर पहुंचेंगे मुंगेर पहुंचकर वह हजरत रहमानी साहब अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर को मिट्टी देकर अंतिम विदाई देंगे

परिवार नियोजन सुरक्षित है" के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी स्तर पर चल रहा है अभियान - जिले के सभी पीएचसी औऱ आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस के दिन ई. रिक्शा के माध्यम से की जा रही है माइकिंग - 31 मार्च को मिशन परिवार विकास अभियान के समाप्त हो जाने के बाद भी लोगों को किया जा रहा है जागरूक मुंगेर, 02 अप्रैल| परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में चल रहे मिशन परिवार एवं विकास अभियान के 31 मार्च को समाप्त हो जाने के बाद भी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और घर- घर जाकर नवदम्पतियों और अन्य विवाहित महिलाओं और पुरुषों को परिवार नियोजन के महत्व और आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही केयर इंडिया की टीम विभिन्न जिलों में ई. रिक्शा के माध्यम से आरोग्य दिवस के दिन सभी पीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइकिंग कर लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, जरूरत और साधनों के प्रति जागरूक कर रही है। परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है - जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कम्युनिटी मोबेलाइज़र ( डीसीएम) निखिल राज ने बताया जिले में टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) को 2.0 पर लाने के लिए आवश्यक है कि नव दम्पतियों को परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत दोनों के प्रति जागरूक किया जाय। इसके तहत नवदम्पतियों सहित सभी दम्पतियों को सही समय पर बच्चा पैदा करने और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है| ताकि बच्चों को सही पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने बताया परिवार नियोजन दाम्पत्य जीवन को सपोर्ट करने, पर्यावरण संरक्षण, एचआईवी/ एड्स जैसी बीमारियों को कम करने, गरीबी को कम करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं को मजबूत बनाने, स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ ही मातृत्व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। केयर इंडिया की फैमिली प्लानिंग कोर्डिनेटर ( एफपीसी) तस्नीम रज़ी ने बताया, परिवार नियोजन की राह में अभी भी कई बाधाएं हैं| जैसे लड़की का कम उम्र में शादी होना, दम्पतियों द्वारा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का कम उपयोग करना, महिलाओं को प्रजनन पर निर्णय का अधिकार नहीं होना, लोगों के मन में परिवार नियोजन के प्रति कई प्रकार की भ्रांतियों का होना और परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता में कमी होना प्रमुख है। उन्होंने बताया, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई. रिक्शा के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन की आवश्यकता के बारे में बताते हुए महिलाओं को दो बच्चों में अंतराल के लिए अस्थाई विधि के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को बढ़ाने, सही उम्र में शादी और फिर उसके बाद सोच- समझ कर बच्चे की प्लानिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया , महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के साथ ही यह समझ भी विकसित कराना है कि परिवार नियोजन सुरक्षित है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुछ अन्य गतिविधियां भी- उन्होंने बताया, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुछ अन्य गतिविधियां भी चल रही हैं जैसे , - फिक्स डे सर्विसेज - आदर्श दम्पति योजना - गर्भ निरोधक साधन का वितरण - नई पहल किट का वितरण - सास बहू सम्मेलन परिवार नियोजन के प्रति दम्पतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 'आशा टेक अवे' के नाम से एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसके तहत घर- घर जाकर आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सेविका केयर इंडिया की टीम के साथ नवदम्पतियों सहित अन्य दम्पत्तियों से मिलकर दो बच्चों में अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं । इसके साथ ही इनलोगों के द्वारा परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। उन्होंने बताया, सभी आरोग्य दिवस के दिन सभी पीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आशा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के साथ ही इसके लिए अस्थाई साधनों के इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक कर रही हैं । इस कार्यक्रम के तहत दम्पतियों को बास्केट ऑफ च्वाइस की भी जानकारी दी जाती है| जिसमें महिलाओं के लिए महिला बंध्याकरण, कॉपर टी, माला एन, ईसी - पिल, अंतरा गर्भनिरोधक गोली और छाया साप्ताहिक गोली के साथ ही पुरुषों के लिए पुरुष नसबंदी और कंडोम के इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाती है।

*जिला परिषद् चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर तसीली अभियान चला रही है भाजपा -संजय केशरी* बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए कोई भी प्रत्याशी किसी पार्टी का नाम या उसके झंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि चुनावी आदर्श आचार संहिता के कारण यह दंडनीय अपराध है परन्तु भाजपा के कुछेक नेतागण भाजपा का जिला परिषद् उम्मीदवार देने और भाजपा का जिला परिषद् अध्यक्ष बनवाने का भ्रामक प्रचार कर तसीली अभियान चला रहे हैं। भाजपा पर उपर्युक्त गंभीर आरोप लगाते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि हमलोग चुनाव आयोग के सामने इसे पूरे तथ्यों के साथ रखने जा रहे हैं। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर जिला के सभी चौदहों जिला परिषद् क्षेत्रों में भाजपा के लोग तसीली अभियान के लिए बाकायदा प्रभारियों की नियुक्ति करके समाचार पत्रों में जानकारी भी दी जा रही है जो कि घोर आपत्तिजनक है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने भाजपाइयों के द्वारा बिहार में पंचायत चुनाव पार्टी आधारित होने का भ्रम फैलाने के लिए भाजपा की लानत-मलामत करते हुए कहा कि चुनाव जीतने और तसीली करने के लिए भाजपा के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा के पंचायत चुनावों में इस "खेला होबे" को किसी भी कीमत पर सफल होने नहीं देगा।

*शरद पवार ही हैं पीएम मोदी के सशक्त विकल्प - संजय केशरी* शरद पवार का गॉल ब्लाडर के सफल आपरेशन एवं भारत के प्रभावशाली व्यक्तित्व की सूची में बिना किसी संवैधानिक पद के अठारहवें नम्बर पर आसीन होने से उत्साहित एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शरद पवार ही प्रधानमंत्री पद के लिए मोदीजी के सशक्त विकल्प हैं। श्री केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की विकल्पहीनता की देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। यही कारण है कि पीएम मोदी बेख़ौफ़ होकर जहां एक ओर देश की सम्पत्तियों को अडानी-अंबानी जैसे चुनिंदा गुजराती उद्योगपतियों को सौंपते जा रहे हैं तो दूसरी ओर किसानों-बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद करते जा रहे हैं। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी के निरंकुश सत्ता को चुनौती देने का माद्दा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार में ही है जिनकी देशव्यापी स्वीकार्यता है और सभी विपक्षी नेताओं को शरद पवार का नेतृत्व मानने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। श्री केशरी ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी-शाह के जनादेशहरण की साज़िश को नाकाम करते हुए शरद पवार ने जिस तरह से शिवसेनानीत महाविकास आघाड़ी का सरकार बनवाया उसी तरह से केन्द्र में भी बिखरे हुए सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर शरद पवार ही एनसीपीनीत सरकार बना सकते हैं।

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

शुक्रवार को सदर अस्पताल के कोरोना टीकाकरण केंद्र पर बुजुर्गों द्वारा हंगामा किया गया स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी टीकाकरण में उपस्थित लोगों से बातचीत के दौरान बताया गया कि काफी धीमी से टीकाकरण किया जा रहा है हम लोग परेशान हो गए इस पर जब हमने स्वास्थ्य कर्मी से बात करना चाहा तो वह उलझ गए और बता बाती हो गई

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि मुंगेर जिले के सभी 64 सत्र स्थलों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू। जिले के सभी 64 सत्र स्थलों (सेशन साइट) पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया। जिला मुख्यालय मुंगेर स्थित सदर अस्पताल, जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल के अलावा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र पर गुरुवार से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई।