*शरद पवार ही हैं पीएम मोदी के सशक्त विकल्प - संजय केशरी* शरद पवार का गॉल ब्लाडर के सफल आपरेशन एवं भारत के प्रभावशाली व्यक्तित्व की सूची में बिना किसी संवैधानिक पद के अठारहवें नम्बर पर आसीन होने से उत्साहित एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शरद पवार ही प्रधानमंत्री पद के लिए मोदीजी के सशक्त विकल्प हैं। श्री केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की विकल्पहीनता की देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। यही कारण है कि पीएम मोदी बेख़ौफ़ होकर जहां एक ओर देश की सम्पत्तियों को अडानी-अंबानी जैसे चुनिंदा गुजराती उद्योगपतियों को सौंपते जा रहे हैं तो दूसरी ओर किसानों-बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद करते जा रहे हैं। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी के निरंकुश सत्ता को चुनौती देने का माद्दा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार में ही है जिनकी देशव्यापी स्वीकार्यता है और सभी विपक्षी नेताओं को शरद पवार का नेतृत्व मानने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। श्री केशरी ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी-शाह के जनादेशहरण की साज़िश को नाकाम करते हुए शरद पवार ने जिस तरह से शिवसेनानीत महाविकास आघाड़ी का सरकार बनवाया उसी तरह से केन्द्र में भी बिखरे हुए सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर शरद पवार ही एनसीपीनीत सरकार बना सकते हैं।
