मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से अब तक जो गोल्डन कार्ड बना है अब अब तक 24531 कार्ड बन चुके हैं इसकी जानकारी जिला समन्वयक ज्योति कुमारी ने दी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी {अल्पसंख्यक विभाग} के प्रदेश सचिव शमा अंजुम ने इमारत ए शरिया एवं AIMPLB के जनरल सेक्रेटरी , खानकाह मुंगेर के सज्जादा नशीन मौलाना वली रहमानी साहेब के अचानक दुनिया से गुज़र जाने पे बहुत ही अफ़सोस ज़ाहिर किया है ! उन्होंने कहा कि हज़रत ने एजुकेशन के लाइन में रहमानी फाउंडेशन में बहुत ही मज़बूत योगदान दिया है, और बच्चों के भविष्य को पढ़ाई के ज़रिए उज्वल बनाने के लिए साहसिक प्रयास किया है एवं दीन ए इस्लाम से मुतल्लिक बहुत ही कीमती क़दम उठाया , जिसमें मौजूदा सरकार के गंदे एवं काले कानून NRC, NPR, CAA और तीन तलाक़ के ख़िलाफ़ पुरजोर मुखालफत किया ! अल्लाह जनाब मरहूम वली रहमानी साहेब की मगफिरत अता फरमाए और जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए ।

"मौलाना वली रहमानी" साहेब के इंतेकाल पर अम्बेडकर नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष "हसन मंज़ूर हाशमी" का इजहार ए अकीदत इमारत ए शरिया फुलवारी शरीफ के आमिर ए शरियत एवं आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी , खानकाह मुंगेर के सज्जादा नशीन मौलाना वली रहमानी साहेब का इस दुनिया से रुखसत हो जाना आलम ए इस्लाम के लिए अज़ीम नुकसानदायक है! जनाब मंज़ूर हाशमी ने कहा कि सन 1980-1985 के दौरान जब वो बिहार काउंसिल के चेयरमैन पे थे तो उस दरम्यान हज़रत के साथ शिष्टाचारी मुलाक़ात और गुफ्तगू करने का मौक़ा मिला था , और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था ! अल्लाह दुनिया में मरहूम की हुए तमाम जाने अंजाने गुनाहों और खताओं को माफ़ करें, उन्हें अज़ाबे कब्र और अजाबे जहन्नम से महफूज़ रखें, उनकी मगफिरत अता फरमाए और जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए ।

खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गौरछारी पंचायत के किसान अमित चौरसिया से बातचीत करके मशरूम की खेती के बारे में जानकारी ली गई

खगरिया जिला के बहुचर्चित किसान अनिल कुमार से मिलकर उनकी बातों के बारे में जाने और खेती के गुर के रहस्य को जानकारी लिया गया

धरहरा(संवाददाता):-डायभर्सन के अभाव के कारण अर्धनिर्मित वन-वे पुल दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण।पथ निर्माण विभाग से फुलका-बसौनी मुख्य पथ का निर्माण कछुए की चाल में चल रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे में लोग घायल हो रहे हैं। विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से फुलका-बसौनी मुख्य पथ में दर्जनों पुल का निर्माण किया जा रहा है।संवेदक की उदासीनता व लूट-खसोट रवैए के कारण पुल निर्माण सरकारी मापदंड के अनुसार नहीं किया जा रहा है, पुल निर्माण के पहले आवागमन को सुगम बनाने हेतु डायभर्सन का निर्माण किया जाता है, परन्तु संवेदक के द्वारा अर्द्धनिर्मित वन-वे पुल बनाकर बिना सही तरीके से सड़क से जोड़े आवागमन को शुरू करवा दिया गया है, लेकिन उत्क्रमित विद्यालय निमियांटाड़ के पास बना अर्धनिर्मित पुल किसी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है, क्योंकि पुल के पास सुरक्षा की दृष्टि से कोई वैरिकेटिंग की ब्यवस्था नहीं की गई है, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखा कर राहगीरों को मौत के मुंह में भेजने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेता साहेब सिंह यादव, जदयू के पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल, सहित आने-जाने बाले वाहन चालक ने पुल निर्माण मे हो रहे मानको की अनदेखी व संवेदको के लुट-खसौट की उच्चस्तरीय जांच कराने एवं सड़क निमार्ण जल्द से जल्द पुरा कराने की माँग बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन से किया है।

थरहरा(संवाददाता):- विधुत विभाग की उदासीनता के कारण डाकबंगला के पास बीच सड़क पर स्थित बिजली का पोल आए दिन दुर्घटना को दावत दे रहा है। धरहरा के ऐतिहासिक डाकबंगला के जगदीशपुर होते हुए ओड़ाबगीजा, मोहनपुर व बंगलवा को जाने वाली सड़क पर दिन हो या रात दो पहिए वाहन का आना-जाना लगा रहता है।इसी सड़क के बीचों-बीच एक लोहे का बिजली का पोल के द्वारा 11 हजार वोल्टेज का तार लगा हुआ है। बिजली का पोल बीच सड़क पर होने के कारण कुछ दिन पूर्व भी मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी, किन्तु इस दुर्घटना की घंटी को नजर अंदाज कर रही है। जगदीशपुर के ग्रामीण परमानंद गुप्ता,अवधेश मंडल, सिकंदर मंडल,कारेलाल मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं विधुत विभाग मुंगेर के वरीय पदाधिकारी से बीच सड़क से पोल हटाकर किनारे करने की अपील की है।

खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोरछा री पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महिंद्रा प्रसाद जी से मिलकर यहां के समस्या के बारे में जानकारी लिए

वार्ड वासियों ने डीएम से की पानी उपलब्ध कराने की मांग

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट