गोगरी रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी को निगरानी की टीम ने घूस का पैसा लेते हुए धर दबोचा खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एसके सुमन को पटना निगरानी के टीम के द्वारा घूस लेते हुए रंगे हाथ उसके आवास पर गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के एंड रूबी कुमार के द्वारा पिछले 1 सप्ताह पहले लिखित रूप से आवेदन दिया गया कि गोगरी विभाग के प्रभारी उनसे देर लाख रुपए घूस मांग रहे हैं इसकी सूचना पाकर निगरानी की टीम पहले शतक लगाए हुए बैठे थे आखिरकार वह टीम के हत्थे चढ़ गए खगरिया मारवाड़ी न्यूज़ प्ले मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

कोरोना संक्रमण कि की दूसरी लहर के दौरान सतर्कता का पालन आत्म सुरक्षा है सबसे बड़ी सेवा - देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी लोग करें मास्क का प्रयोग - सभी लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए एक - दूसरे से बरतें कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी असरगंज, मुंगेर 07 अप्रैल 2021 : कोरोना संक्रमण कि की दूसरी लहर के बीच असरगंज प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिला स्वास्थ्यय समिति मुंगेर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी कुल 99 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिसमें से होम आइसोलेशन में सक्रिय मरीजों कि संख्या 76 है। इसके साथ ही 5 कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया गया है और 18 कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि जिले के सभी लोग अपने सामाजिक जिम्मेवारी को समझें और मास्क का नियमित इस्तेमाल कर करें एवं शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके साथ ही किसी चीज को छूने के बाद सभी लोग अपने हाथों कि साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। यह एक ऐसा समय है कि सभी लोग अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें करना होगा तभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से अपने परिवार, अपने समाज के साथ ही खुद कि भी रक्षा कर सकते हैं असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद ने बताया, कोरोना कि दूसरी लहर के दौरान मास्क, शारीरिक दूरी के नियम का पालन और हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल के जरिये की गई आत्म रक्षा बरती गयी सतर्कता ही आज के समय में समाज और देश की सबसे बड़ी सेवा है। कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बावजूद भी सभी लोग करें कोरोना गाइड लाइन का नियमित पालन : असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद ने बताया, अभी तक जिस किसी ने भी कोरोना वैक्सीन कि एक डोज या फिर उसके 28 दिनों के बाद वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है वो लोग वह कतई भी यह नहीं समझें कि अब उन्हें कोरोना का संक्रमण होगा ही नहीं। इन लोगों को भी कोरोना संक्रमित होने कि संभावना है लेकिन इनके शरीर में वैक्सीन का एंटीबॉडी बन जाने के बाद इनका रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की तुलना में काफी मजबूत होता है और इनके ऊपर कोरोना संक्रमण की वजह से होने वाली संभावित खतरे की संभावना नहीं के बराबर होगी। ये लोग बहुत ही जल्द कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं। इसलिये सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कोविड वैक्सीनेशन के लिए बढ़- चढ़कर आगे आएं और खुद के प्रति, अपने परिवार के प्रति, अपने समाज के प्रति और अंततः अपने देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

मंगलवार को मुंगेर पुल के कार्य को चालू कराने हेतु प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है पर वहां के किसान द्वारा कहा जा रहा है कि हमारी जमीन का उचित नहीं मिलेगा जब तक तब तक हम लोग कार्य नहीं होने देंगे और सभी लोग हाथ जोड़कर पुल के नीचे बैठ गए वही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन द्वारा मार्किंग के जरिए उन्हें समझाया गया कि आप लोग सरकारी काम में बाधा है ना दे आपका जो उचित मूल्य है वह मिलेगी पर यह लोग डटे रहे हैं इस मौके पर एसडीपीओ खगेश चंद्र झा, के साथ एसपी, डीएसपी, सीओ सदर शशिकांत कुमार, कोतवाली थाना अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

बिहार राज्य के जिला बरयारपुर के रतनपुर पंचायत से विपिन कुमार वार्ड नंबर 13 के वार्ड प्रत्याशी धनंजय कुमार से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिस में मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत उन्होंने बताया कि मुखिया सबसे पहले स्वच्छ विचार का होना चाहिए कोई भी कार्य हो तो सभी वार्ड में सामान प्रकार से कार्य को किया जाना चाहिए ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए की जो करीबी है उसे ज्यादा योजनाओं का लाभ दिया जाये और जो दूर है उसे कम योजनाओं का लाभ दिया जाये।उन्होंने ये भी बताय की वर्तमान मुखिया द्वारा नज़र अंदाज किया जाता है जिधर ज्यादा वोट मिलता है उधर ही काम ज्यादा दिया जाता है ,उन्होंने कहा कि अगर उनको वार्ड प्रत्याशी बनने का मौका मिला तो वह सबसे पहले गली नाली को दुरुस्त करेंगे।

मंगलवार को सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर जाति आवासी इत्यादि जमा करने आए लोगों ने आरटीपीएस काउंटर बंद करने हैं को लेकर आरटीपीएस काउंटर पर हंगामा करना शुरू कर दिया इस पर आरटीपीएस कर्मी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी इसकी सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बीना मिश्रा मामले की छानबीन करते हुए स्थानीय थाना को सूचना दी और पुलिस बल आने के बाद आक्रोश लोगों को शांत कराया गया तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा लोगों को समझाया गया कि यह निर्देश जिलाधिकारी मुंगेर द्वारा दिया गया है क्योंकि कोरोना जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है इसी को देखते हुए आरटीपीएस काउंटर को बंद करने का निर्देश मिला है भी रहने से बीमारी फैलने की डर है इसलिए आरटीपीएस काउंटर को बंद किया गया

जिले में 1लाख 56 हजार लोगों का बनाया जा चुका है जन आरोग्य गोल्डन ई. कार्ड - 10 से 31 मार्च के बीच जिले के 24531 लोगों का बना गोल्डन कार्ड - इस दौरान जिले के कुल 42 प्रतिशत परिवार और 20 प्रतिशत लाभुक सत्यापित हुए हैं मुंगेर , 06 अप्रैल । मुंगेर में 6 अप्रैल तक 6 लाख 56 हजार 734 लोगों को गोल्डन ई. कार्ड बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 1 लाख 56 हजार 665 लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन ई. कार्ड बनाया जा चुका है । 10 से 31 मार्च तक आयुष्मान भारत पखवाडा के विस्तारित होने के बाद जिले भर में 31 मार्च तक कुल 24531 लोगों का गोल्डेन ई. कार्ड बनाया जा चुका है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया , आयुष्मान पखवाडा के दौरान जिले के कुल 42 प्रतिशत परिवारों को और 20 प्रतिशत लाभुकों को सत्यापित किया गया है। जिले के विभिन्न पंचायत और शहरी क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर लोग निःशुल्क आयुष्मान भारत गोल्डन ई. कार्ड बनवा सकते हैं। यहां कार्यरत कार्यपालक सहायक को सभी लाभुकों को पीवीसी कार्ड प्रोवाइड कराना है। उन्होने बताया, सभी लोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर या वसुधा केंद्र पर राशन कार्ड, प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए लेटर सहित सबंधित अन्य आवश्यक कागजात लेकर सभी कार्य दिवस के दिन कार्यपालक सहायक या वहां कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर या वीएलई से अपना आयुष्मान भारत गोल्डन ई. कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया , आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आयुष्मान भारत एप पर लाभुक के नाम और पता का वेरिफिकेशन होने के बाद ही उनका कार्ड बनता है। इसलिये कोई जरूरी नहीं है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों का वेरिफिकेशन होने के बाद उनका गोल्डन कार्ड बने। इस दौरान कुछ लोगों के नाम और पता का वेरिफिकेशन नहीं होने कि स्थिति में उनका गोल्डन ई. कार्ड नहीं भी बन पाता है। ऐसा इसलिए होता है कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य एप पर 2011 की जनगणना के अनुसार ही डाटा लोड किया गया है ।उस डाटा से नाम और पता मैच नहीं होने की स्थिति में उनका कार्ड नहीं बन पाता है। आयुष्मान भारत गोल्डन ई. कार्ड बनने के लिए काम कर रही है एक संस्था : उन्होंने बताया जिले में गोल्डन ई. कार्ड बनने के लिए डब्लूटीआईएसएल नाम की एक संस्था भी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में काम कर रही है। इस काम के लिए इस संस्था का अनुबंध है। आयुष्मान भारत गोल्डन ई. कार्ड के लिए नया नाम जोड़ने का अभी नहीं है कोई प्रावधान : उन्होंने बताया आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नया नाम तभी जुड़ सकता है जब उस परिवार में किसी बच्चे का जन्म हुआ तो उसका जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर और परिवार में नई बहू आने के बाद उसका विवाह प्रमाण पत्र दिखाकर इसके अलावा किसी अन्य का नाम जोड़ने का अभी कोई प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत एप के अनुसार किसी के नाम में पूरी तरह से अंतर आने के बाद भी उनका नाम वेरिफाई नहीं हो पाता है और उनका गोल्डन ई. कार्ड भी नहीं बन पाता है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष आयुष्मान पखवाडा के दौरान आयुष्मान भारत गोल्डन ई. कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले वैसे लाभुक जिन्हें कार्ड नहीं मिल पाया हो वो अपने कार्यापालक सहायक या कॉमन सर्विस में डाटा इंट्री का काम करने वाले से संपर्क कर अपना गोल्डन कार्ड प्राप्त कर लें क्योंकि उनका कार्ड इन्ही लोगों के आईडी से बना होगा और वो ही उपलब्ध करा सकेंगे। इसके साथ ही इस बार भी कार्ड बनवाने वाले लोग कार्ड के लिए इनसे सम्पर्क कर सकते हैं। विशेष परिस्थिति में लोग कार्ड सम्बंधी विशेष जानकारी के लिए सिविल सर्जन कार्यालय स्थित आयुष्मान भारत के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

एक्टर राजन कुमार ने वीडियो जारी करके "श्री बालाजी पब्लिक स्कूल" के शुभारंभ के लिए दी शुभकामनाएं मुंगेर में लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग पर खुल रहा है नया स्कूल लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग (टेटिया बम्बर, मुंगेर, बिहार) पर 6 अप्रैल 2021 को श्री बालाजी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में दुनिया भर में विख्यात राजन कुमार अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। राजन कुमार अपने व्यस्त शेडयूल में से समय निकाल कर इस स्कूल की ओपनिंग समारोह में शामिल भी होने वाले थे, मगर कोरोना काल को देखते हुए और मुम्बई में जिस तरह के हालात हैं, उन्हें देखते हुए उनके लिए वहां जाना सम्भव नही हुआ मगर एक्टर राजन कुमार ने वीडियो जारी करके "श्री बालाजी पब्लिक स्कूल" के शुभारंभ के लिए ढेर सारी दिल से शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि राजन कुमार मुम्बई में रहते हैं लेकिन देश विदेश में उनके प्रोग्राम लाइव शोज़ होते रहते हैं इसलिए वह काफी दौरे पर रहते हैं। फिर भी उन्होंने इस स्कूल के उदघाटन में जरूर शरीक होने का फैसला किया था कयोंकि जहां यह स्कूल खुल रहा है वो राजन कुमार मार्ग पर स्थित है, मगर कोविड 19 के इन हालात ने उन्हें वहां पहुचने की इजाज़त नही दी। उन्होंने अपने जारी वीडियो में कहा है कि स्कूल विद्या का मंदिर होता है। स्कूल देश का भविष्य है और ऐसे में श्री बालाजी पब्लिक स्कूल का खुलना एक बेहतर कदम है मैं सभी फैकल्टी और बच्चों को मुबारक़बाद पेश करता हूं। यह बहुत अच्छी लोकेशन पर स्थित है। यह स्कूल लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग पर मौजूद है और सभी नई तकनीक से लैस है। इस लिए यह तालीम हासिल करने का बेहतर ज़रिया है। आपको बता दें कि 2019 में राजन कुमार के योगदान को देखते हुए बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर गांव में लोहारा से खड़गपुर तक 7 किलो मीटर लंबे रोड का नाम लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग रखा गया है। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि इस रोड पर राजीव कुमार रंजन श्री बालाजी पब्लिक स्कूल शुरू करने जा रहे हैं। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधायक और भूतपूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार मेवालाल चौधरी उपस्थित होंगे। राजन कुमार ने श्री बालाजी पब्लिक स्कूल को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार बच्चो में भी बेहद लोकप्रिय हैं और स्ट्रीट स्कुल के ब्रांड एम्बेसडर हैं. जितने भी सांस्कृतिक और सामजिक कार्यक्रम होते हैं वह तमाम गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं. उनके इन्हीं तमाम कार्यों को देखते हुए लोगों ने उनके नाम पर सड़क का नाम रखने की मांग की थी, कई एनजीओ ने जिला अधिकारी जी को हीरो राजन कुमार मार्ग के सन्दर्भ में पत्र लिखा। जिसको मानते हुए तत्कालीन बी डी ओ ने स्वीकार किया और जिला अधिकारी महोदय ने भी स्वीकृति दे दी और इस तरह से लोकप्रिय आभिनेता राजन कुमार मार्ग का नामांकरण हुआ. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हीरो राजन कुमार के नाम पर गूगल के नक्शे पर लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग मेंशन किया गया है जिसकी वजह से दुनिया में कहीं से भी इस रोड के सन्दर्भ में जानकारी हासिल की जा सकती है।

आज दिनाँक 5 अप्रैल को जिला राजद कार्यालय मुंगेर में जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह के नेतृत्व में राजद परिवार के साथियों ने एक शोक सभा रखा गया। ज्ञात हो कि मुंगेर हीं नहीं देश के अजीम शख्सियत, विद्वान ,प्रखर वक्ता इमारत-ए-शरिया के अमीरे शरियत ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड के जेनरल सेक्रेटरी मौलाना हजरत वली रहमानी साहब का इन्तकाल (निधन ) 3 अप्रैल को पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया था। शोक सभा मे हजरत मौलाना वली रहमानी साहब के जीवनी पर विचार रखते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह ने कहा कि हजरत साहब अपने महान व्यक्तित्व एवँ सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द ,सद्भाव के हमेशा से हीं पक्षधर रहे थे। उनका निधन राजद परिवार हीं नहीं बल्कि मुंगेर एवँ देश में उनके चाहने वालों के लिए अपूर्णीय क्षति है। हजरत साहब का राजनीतिक एवँ सामाजिक जीवन का पूरा कार्यकाल अर्थात ताउम्र मुल्क एवँ समाज के सभी धर्म,जाती,समुदाय के खुशहाली,तररकी एवँ आपसी बराबरी के लिए व्यतीत हुआ। हमलोग अपने आप में गौरवान्वित महशूस करते हैं कि हजरत मौलाना वली रहमानी साहब जैसे महान शख्शियत के जन्म भूमि मुंगेर के वासी हैं। वली साहब के उच्च विचार एवँ उनके द्वारा किये गए शिक्षा, स्वास्थ एवँ हुनर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के वजह से मुंगेर का नाम देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। हजरत साहब भले हीं किसी धर्म व जाति में जन्म लियें हो परन्तु अपने व्यक्तित्व एवँ अपने विचाधारा के कारण वें सभी धर्म समुदाय में लोकप्रिय थे।उनके द्वारा किये गए नेक कामों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। जिस तरफ से उनके जनाजे व मिट्टी में उनके अंतिम दर्शन के लिए जो जन सैलाब उमड़ा वो इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया। उनके निधन से जो मुंगेर एवँ देश को अपूर्णीय क्षति हुई है इसका निकट भविष्य में भरपाई होना मुश्किल है। शोक सभा मे राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन,राजद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान,प्रो विनय सुमन,महासचिव गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,रणजीत गुप्ता,महानगर अध्यक्ष मो जुनैद,मो शगिर साहब ने भी अपने विचार रखते हुए उनके लिए ईश्वर,अल्लाह से दुआ मांगे की हजरत साहब को जन्नत से भी ऊंचा स्थान मिले। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव,नरेश सिंह यादव,इशरत बेगम,उप महापौर सुनील राय,आदर्श राजा, सुरेंद्र यादव,नागेश्वर यादव,रामबालक यादव,अशर्फी यादव,अशोक रजक,अरुणा राय,अमर भगत,मो शकील,एजाजुल हक,गंगा यादव,बमबम यादव सहित दर्जनों राजद के साथी उपस्थित थे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के आदर्श ग्राम टीकारामपुर के मोहली पंचायत से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत महिलाओं का साक्षात्कार लिए है। जिसमें महिलाओं ने बताया की वर्तमान मुखिया द्वारा अच्छे से कार्य किया गया है।ग्रामवासियों को इंदिरा आवास का लाभ दिलाया गया है स्कूल की सुविधा दी गयी है साथ में राशन दिया जाता है और वहीं दूसरी महिलाओं का कहना है की उनके गाँव में उच्च विद्यालय नहीं है जिस कारण बच्चो को पढ़ाई के लिए कठिनायों का सामना करना पड़ता है।