बिहार राज्य के मुंगेर जिला के आदर्श ग्राम टीकारामपुर के मोहली पंचायत से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत महिलाओं का साक्षात्कार लिए है। जिसमें महिलाओं ने बताया की वर्तमान मुखिया द्वारा अच्छे से कार्य किया गया है।ग्रामवासियों को इंदिरा आवास का लाभ दिलाया गया है स्कूल की सुविधा दी गयी है साथ में राशन दिया जाता है और वहीं दूसरी महिलाओं का कहना है की उनके गाँव में उच्च विद्यालय नहीं है जिस कारण बच्चो को पढ़ाई के लिए कठिनायों का सामना करना पड़ता है।