शनिवार को ओबीसी दिवस पर मुंगेर रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए पैदल आक्रोश मार्च प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के जिला अध्यक्ष अमन रंजन यादव कर रहे थे वही सचिव त्रिभुवन शर्मा ने 2021 के जनगणना में सभी वर्गों की जातीय जनगणना कराई जाए ऐसा कहे जबकि जिला प्रभारी मनी कुमार अकेला ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा आरक्षित पद में ओबीसी ,एसटी ,एससी ,माइनॉरिटी सभी पदों पर उनके कोटे से अति शीघ्र भरा जाए इस पैदल आक्रोश प्रदर्शन में इनके साथ राकांपा के संजय केसरी, कथा सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव भी सहयोग किए इस कार्यक्रम में उपस्थित दिलीप पासवान ,राहुल रंजन ,शकेब, रंजीत पासवान, राजू कुमार सहनी इत्यादि लोग प्रदर्शन में शामिल हुए
जातिय आधारित जनगणना की मांग को लेकर राज्यव्यापी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के तहत मुंगेर जिला मुख्यालय पर जिला राजद के तत्वावधान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह, मुंगेर जिला प्रभारी प्रोo कुमार चंद्रदीप ,युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मुंगेर विधानसभा के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। प्रदर्शन में राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन, संजय पासवान,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,जिला प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष मंटू शर्मा जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव मंटू यादव,मो एजाज अहमद, राजद के जिला युवा अध्यक्ष मो आसिफ वसीम,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ बबिता भारती,महानगर महिला प्रकोष्ठ की इशरत प्रवीण,महासचिव रंजीत गुप्ता, व्यवसायीक प्रकोष्ठ के कुमार सौरव जायसवाल विश्वविद्यालय राजद अध्यक्ष राज यादव सहित हजारों राजद नेता कार्यकर्ता राजद कार्यालय आजद चौंक से बेकारपुर होते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए 1 no ट्रफिक तक पार्टी का झंडा बैनर माँगो का कट आउट हाँथो में लिये जातीय 1:- *जनगणना लागू करो* 2:- *आरक्षण वैकलॉग के तहत खाली लाखों रिक्त पदों को अविलंब भरो* 3:- *मंडल कमीशन की बची शेष सिफारिशों को लागू करो* का नारा लगाते रहे। तत्पश्चात राष्ट्रीय जनता दल का 6 सदस्यीय शिष्मण्डल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के नाम का तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी मुंगेर को सुपुर्द किये। जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राजद के शिष्मण्डल ने कहा कि हमारी तीन मुख्य माँग है 1:- सम्पूर्ण भारत मे जातीय जनगणना कराने सम्बंधी प्रस्ताव बिहार विधानसभा से दो बार सर्वसम्मति जब पारित कर भेजा गया है।तथा विदित हो कि 7 अगस्त1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री बी पी सिंह की सरकार के द्वारा मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया था, जो 1931 कि जातीय जनगणना के आधार पर किया गया था।विगत 90 वर्षों में सभी जाति एवं वर्ग के लोगों की संख्या एवँ अनुपात में काफी परिवर्तन हुआ है अतः हमारी पार्टी का पहला माँग है कि केंद्र सरकार जो राष्ट्रीय जनगणना हो रही है उसमें उसमें जातीय जनगणना हो तथा उसमें सभी जाति वर्ग के लोगों की गिनती होनी चाहिए। न०2:- आरक्षण वैकलॉग में जो रिक्तियां हैं। केंद्र सरकार एवँ राज्य सरकार जी सेवाओं में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिवालयों में,केंद्रीय विश्वविद्यालयों में IIT, IIM,एवँ AIIMS जैसे संस्थानों में ओबीसी,SC एवँ ST श्रेणी की 50 से 80% पदों/सीटों की रिक्तियां वर्षों से रिक्त है उससे अविलंब भरा जाय जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति जनजाति के लेखों छात्र छात्रओं को सामाजिक न्याय मिल सके । न०:-वीपी मंडल आयोग की बची शेष सभी अनुसंशाओं को अविलंब लागू किया जाय तथा निजी क्षेत्र की नॉकरियों में एवँ निजी कॉलेजों विश्वविद्यालयों में भी आरक्षण लागू कराने का किया जा सके। शिष्मण्डल में जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह,मुंगेर संगठन प्रभारी प्रो कुमार चन्द्र दीप, मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रतियासी अविनाश विद्यार्थी,उपाध्यक्ष सजंय पासवान,महासचिव गजेन्द्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,नरेश सिंह यादव,युवा जिला अध्यक्ष मो आसिफ वसीम मनीष यादव शिशिर कुमार लालू वीरेश यादव संयुक्त रूप से साथ थे।
आज दिनांक 7 अगस्त 2021 को राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद के आदेश से एवं बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव एवं बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय जनगणना जातीय आधार पर कराने आरक्षण में बैकलॉग की व्यवस्था एवं मंडल कमीशन की सभी अनु संस्थाएं को लागू कराने हेतु प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था इसी आलोक में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद की ओर से मुंगेर रेलवे स्टेशन स्थित राजद नेता श्रीकांत यादव के निवास से जुलूस निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राजीव गांधी चौक पर संपन्न हुआ जुलूस का नेतृत्व राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मल्लिक राजद जिला मुंगेर के महासचिव श्रीकांत यादव महानगर राजद के अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद युवा राजद के प्रदेश महासचिव उपमहापौर सुनील राय युवा राजद मुंगेर के महानगर अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा कर रहे थे इस अवसर पर 1974 छात्र आंदोलन के अग्रणी नेता अशर्फी यादव एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रजक पंचायती राज के जिलाध्यक्ष विजय यादव विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद किलियर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जमालपुर के अध्यक्ष मोहम्मद कौसर फैयाज मोहम्मद शकील अहमद त्रिलोकी मंडल अशोक चौधरी प्रकाश चंद्र यादव प्रफुल्ल गुप्ता कुमार राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे जुलूस के क्रम में राजद नेता जातीय जनगणना कराओ अन्यथा गद्दी छोड़ दो मंडल कमीशन पूर्णतया लागू करना होगा आदि के नारे लगा रहे थे।
नौलक्खा हवाई अड्डा जमालपुर में आज अपराहन बालिका फुटबॉल मैच का उद्घाटन जाट जिला अध्यक्ष मुंगेर के द्वारा किया गया फुटबॉल मैच पहचान फुटबॉल अकैडमी बनाम गौरीपुर फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचकारी रहा मैच में पहचान फुटबॉल एकेडमी तीन गोल से जीत हासिल की
बरियारपुर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के बहादुरपुर गांव में 15वें वित्त आयोग के मध्य वर्ष 2020-21 की पंचायत समिति की योजना से किसानों के पटवा नाला की सफाई एवं खुदाई के कार्य में हुई भारी अनियमियता को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने मुंगेर के उप विकास आयुक्त संजय कुमार सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से क्रियान्वयन एवं व्यय की प्राक्कलन राशि के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने को लेकर विभागीय कर्मचारी एवं सनलिप्त सहयोगी के द्वारा बंदरबांट की गई राशि की जांच की मांग की हैं। लोजपा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि इस योजना का नाम बदल-बदल कर पूर्व में भी कार्य किये जाते रहें है।और पुनः नाले की सफाई और खुदाई का कार्य किया गया है जिस कार्य को लेकर भारी अनियमितता हुई है।उन्होंने कहा कि उक्त नाले को सिर्फ घास छीलकर हल्का कुदाल से खुदाई कर चिकना कर दिया गया है।जबकि प्राक्कलन के अनुसार चौड़ाई व खुदाई का काफी अंतर है। इस कार्य में राशि की निकासी मजदूरों के हाथों होनी चाहिए। जबकि मेठ ही खुद अधिक लाभान्वित होकर मालोमाल हो गया है। इस जांच को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुंगेर को भी अवगत कराया गया हैं।
7 अगस्त को प्रदेश राजद का राज्यव्यापी जातिय जनगणना कराने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की समीक्षा बैठक मुंगेर जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रोo कुमार चंद्रदीप की अध्यक्षता में एवं जिला अध्यक्ष डाoदेवकीनन्दन सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति एवं पार्टी समर्थकों की बैठक आयोजित हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहाकि कि केन्द्र की मोदी सरकार पिछड़ा विरोधी है क्योंकि राष्ट्रीय जनगणना 2021 को लेकर केन्द्रीय मंत्री नित्यानन्द राय द्वारा जारी किये गये बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया कि जनगणना में सिर्फ एसी/एटी को ही जातिय जनगणना में शामिल किया जाएगा, जबकि देश में सर्वाधिक जनसंख्या पिछड़ी जातियों की है ऐसी स्थिति में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी जातियों का जातिये आधार पर जनगणना कराने की मांग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के निर्णय का राज्यव्यापी स्तर पर विरोध करनें 7 अगस्त 2021 को जनगणना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है क्योंकि 7 अगस्त 1990 में केन्द्र की वी पी सिंह की नेतृत्व वाली जनतदल की सरकार ने वी पी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का प्रावधान कर कानूनी मान्यता दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया था, लेकिन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर नियुक्ति नहीं कर रिक्त छोड़ दिया जाता है,जिस कारण पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछड़ी जातियों के हक और अधिकार के लिए बड़ी लड़ाई छेड़ दिया है, जबकि बिहार विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी दो बार पारित कर केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है। जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने कहाकि कल 7,अगस्त को मुगेर मुख्यालय पर जिला राजद द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से मांग किया जाएगा कि जातिय आधार पर जनगणना कराया जाय,आरक्षण की बैकलाक की व्यवस्था करो,मंडल आयोग की सभी अनुशंसा, लागू करो, मांगो से संबंधित माँग पत्र जिला पदाधिकारी मुंगेर को समर्पित किया जाएगा । बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन एवं संजय पासवान, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा,प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरबिन्द,युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो आसिफ वसीम,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ बबिता भारती, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, विजय यादव,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मो इसरारुल हक,नगर अध्यक्ष मंटू यादव,जिला महासचिव रणजीत गुप्ता,गोरेलाल सिंह,नागेशर यादव राजू रमण, बमबम यादव,सरोज यादव,सौरव जैसवाल सहित आदि उपस्थित थे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
