मुंगेर से खगड़िया के लिए अभी बड़ी बहन का प्रचालन नहीं किया जाएगा लोगों को अभी छोटी गाड़ी में ही खगड़िया बेगूसराय इत्यादि जगह जाने का आनंद लेना होगा पूर्णताह रोड का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इसलिए बड़ी बहन का प्रचालन नहीं किया जाएगा
शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नौवागढ़ी कार्यालय में पार्टी संगठन को लेकर सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुजफ्फर गंज निवासी पप्पू शाह के साथ दर्जन युवाओं एवं महिला नेतृत्व ललिता देवी के साथ दर्जनों महिला ने लोजपा (रामविलास )पार्टी की सदस्यता ली सभी ने पार्टी के शपथ पत्र को पढ़कर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के प्रति आस्था व्यक्त की पार्टी में सैकड़ों युवाओं महिलाओं के शामिल होने पर जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया आगे विनय कुमार गुड्डू एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव पवन मंडल ने कहे कि बिहार में कानून का नाम कोई चीज नहीं है आए दिन अपराध बेरोजगारी लूट हत्या एवं भ्रष्टाचार चरम पर है वहीं पूर्व युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार की चौमुखी विकास हो सकता है बिहार की जनता समस्याओं से जूझ रही है पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से मुजफ्फर गंज निवासी पप्पू साह, रोहित कुमार, अजीत यादव ,गंगाधर साह, बबलू राम, हरगौरी बिंद ,चुटकुला झा, धनंजय सिंह, अन्य लोग शामिल थे जबकि महिला नेत्री ललिता देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी ,रानी देवी, शबरी देवी ,प्रियंका देवी ,लता देवी, शिवानी कुमारी, गुंजा देवी आदि शामिल हुए इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सूरज कुमार (दीपक) वर्तमान उप मुखिया नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के साथ रंजीत पासवान, रंजन शर्मा ,राजेश यादव अभय रजक ,दीपक पासवान ,अशोक यादव, अवधेश पासवान, रविंद्र पासवान, मनोहर दास विरेंदर इत्यादि पार्टी के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने दिए
शनिवार को पूर्व सांसद प्रभानंद मंडल के आवास पर पूर्ण उद्घाटन के बाद उनके आंखों से खुशी के मारे आंसू छलक पड़े उन्होंने बताया कि 20 वर्षों का मेरा सपना साकार हुआ जिसके लिए हम लड़ते रहे आज वह सड़क फूल का उद्घाटन हुआ जिससे हमें काफी खुशी मिली जिसके लिए मैंने लड़ाई लड़ा था मेरी मुंगेर में रेल एवं सड़क पुल चाहिए वह सपना आज साकार हुआ इसीलिए खुशी के मारे आंखों से आंसू छलक पड़े
शनिवार को नौवागढ़ी के समीप मोटरसाइकिल एवं टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें अनिल यादव के पुत्र रंजीत कुमार बालेश्वर यादव के पुत्र ऋषि देव कुमार जोकि हीराटोल बेगूसराय निवासी एवं टेंपू सवार महिला सुधा सिंह बुरी तरह से घायल हो गए जिससे ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित व्यक्ति इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया की यह अच्छी बात है आज एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं मिले पर लोग सावधान रहें सतर्क रहें तभी वह अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे
आज दिनांक 11/02/2022को संध्या रेस्टोरेंट,मुंगेर के प्रांगण मे ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलाॅजिस्ट्स एसोसिएशन का जिला ईकाई मिटिंग जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता के अध्यक्षता मे हुई। मिटिंग के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश सचिव श्री देवेन्द्र प्रसाद मुख्यतः तीन बातों पर जोर दिया। 1 सभी लैब टेक्नोलाॅजिस्ट्स को निर्देश किया कि लैब को CMC EQAS प्रोग्राम से जोड़ने का काम करें।जिससे टेस्ट रिपोर्ट की गुणवत्ता मे दिन प्रतिदिन सुधार होगा। 2 जनहित एवं जनजागरण के कार्य मे बढ़चढ़कर भाग लें या कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। 3 संगठन को मजबूत करने हेतु जरूरी कदम उठाए जाएं। खगड़िया के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के मजबूत रहने से समस्या जन्म नहीं लेता है।मुंगेर प्रमंडल के संयोजक श्री राज कुमार प्रसाद जी ने सभी से CMC से जुड़ने के लिए हाथ उठाकर समर्थन मांगा। मुंगेर जिला सचिव मनोज कुमार शर्मा ने जिला के समस्यों से प्रदेश सचिव को अवगत कराया। मुंगेर जिले के सदर एवं प्रखंड के लैब टेक्नोलाॅजिस्ट्स उपस्थित थे। संगठन के प्रावधान के अनुसार राष्ट्रीय गान गा कर सभा समाप्त करने की घोषना जिलाध्यक्ष ने किया। अंत मे स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के आत्मा के शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
सविता भारद्वाज को लोकदल पार्टी के महिला मोर्चा का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सविता भारद्वाज समाज सैवी महिला है व बे जुबाँन जानवरो के लिए कार्य कर रही है साथ ही अन्य कई समाज सैवी संगठन से जुड़ी हुई है आप शांति पर कश्मीर से अहमदाबाद तक शांति यात्रा निकाल चुकी है एक गृहणी होने के साथ साथ लगातार समाज सेवा मे लगी रहती है लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने लोक दल पार्टी महिला प्मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सविता भारद्वाज पद पर नियुक्त किया श्रीमती सविता भारद्वाज के संगठन में आने में संगठन को काफी मजबूती प्राप्त होगी जिसमें श्रीमती सविता भारद्वाज को लोकदल के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और बधाई
शुक्रवार को मुंगेर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तभी अपने आपको अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे
नवजात को स्वास्थ्य की परेशानियाँ से दूर रखने को रोग-प्रतिरोधक क्षमता को ले रहें सजग - मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता संक्रामक बीमारी से भी रखता दूर और स्वस्थ शरीर का होता है निर्माण - जन्म के बाद छः माह तक सिर्फ कराएं नवजात को माँ का स्तनपान, विकसित होगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मुंगेर, 11 फरवरी। नवजात के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए नवजात का उचित देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सुनिश्चित करने में सबसे बड़ा योगदान नवजात की माँ का ही होता है। किन्तु, इसमें थोड़ी सी लापरवाही से नवजात बार-बार बीमार होने लगता है। जिससे वह शारीरिक रूप से भी बेहद कमजोर होने लगता है। बार-बार बीमार होना कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता का बड़ा संकेत है। इसलिए, जन्म के बाद नवजात की रोग-प्रतिरोधक क्षमता समेत अन्य देखभाल को लेकर पूरी तरह सजग रहें। इसके लिए नवजात की उचित देखभाल के साथ-साथ जन्म के बाद छह माह तक नवजात को सिर्फ माँ का ही स्तनपान कराएं। इससे ना सिर्फ बच्चे स्वस्थ्य रहते बल्कि, उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। - माँ के दूध से बच्चों की विकसित होती है रोग- प्रतिरोधक क्षमता : सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया, उचित पोषण से ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा और बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे। इसलिए, शिशु को जन्म के पश्चात छह माह तक सिर्फ और सिर्फ माँ के ही दूध का सेवन कराएं। माँ का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता और स्वस्थ्य शरीर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। माँ के दूध में मौजूद पोषक तत्व जैसे पानी, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट मिनरल्स, वसा, कैलोरी, शिशु को न सिर्फ बीमारियों से बचाते , बल्कि उनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसके साथ ही बच्चे की पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। इसलिए, मां के दूध को शिशु का प्रथम टीका कहा गया है, जो छह माह तक के बच्चे के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, छह माह के बाद बच्चे के सतत विकास के लिए ऊपरी आहार की जरूरत पड़ती है। लेकिन, इस दौरान यह ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि उसे कैसा आहार दें। - मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता संक्रामक बीमारी से भी रखता है दूर : जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि मजबूत रोग- प्रतिरोधक क्षमता संक्रामक बीमारी से भी दूर रखता है। इसलिए, बच्चों की रोग- प्रतिरोधक क्षमता को लेकर शुरुआती दौर से ही सजग रहें। दरअसल, अगर शुरुआती दौर में ही बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो नवजात के स्वस्थ शरीर का निर्माण होगा और वह आगे भी शारीरिक रूप से मजबूत होगा। - जन्म के बाद एक घंटे के अंदर नवजात को पिलाएं माँ का दूध : एनआरसी मुंगेर की फीडिंग डिमांस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि नवजात के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए जन्म के बाद एक घंटे के अंदर नवजात को माँ का दूध पिलाएं। इसके सेवन से नवजात की रोग- प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। किन्तु, जानकारी के अभाव में कुछ लोग इसे गंदा या बेकार दूध समझ नवजात को नहीं पिलाते हैं। जबकि, सच यह है कि माँ का पहला गाढ़ा-पीला दूध नवजात के लिए काफी फायदेमंद होता है। - छह माह के बाद ही नवजात को दें ऊपरी आहार : उन्होंने बताया कि नवजात को छह माह के बाद ही किसी प्रकार का बाहरी या ऊपरी आहार दें। छह माह तक सिर्फ और सिर्फ माँ का ही स्तनपान कराएं। इसके अगले कम से कम से कम दो वर्षों तक ऊपरी आहार के साथ माँ का स्तनपान भी जारी रखें। साथ ही लालन-पालन के दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। बच्चों को गोद लेने के पहले खुद अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें, बच्चों को हमेशा साफ कपड़ा पहनाएं, गीला व गंदा कपड़ा से बच्चे को हमेशा दूर रखें। इससे वह संक्रामक बीमारी से दूर रहेगा। - संम्पूर्ण टीकाकरण पर दें बल : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) राजेश कुमार रौशन ने बताया कि संम्पूर्ण टीकाकरण बच्चे को कई तरह के बीमारियों से दूर रखता और बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसलिए, बच्चे का संम्पूर्ण टीकाकरण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बिलकुल नहीं करें।
गुरुवार को बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार की अगुवाई में कैंप का आयोजन नवाब निकाली मंदिर के प्रांगण में किया गया इस कैंप में बिजली बिल सुधार ,बकाया राशि जमा, नए कनेक्शन, तथा विद्युत विच्छेदन किया गया इस मौके पर उपस्थित बिजली जेई हिमांशु कुमार भूषण, अनु कुमारी, मनीष कुमार, राहुल ओझा, अनिकेत कुमार, मानवबल मनोज कुमार, शिवनंदन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे
