बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जिले में मानसून प्रवेश कर चुका है। इस मौसम में किसी भी समय बारिश होने के साथ ही बिजली कड़कने या वज्रपात की संभावना बनी रहती है।इसलिए ऐसे समय में लोगों को अपने बचाव के लिए सजग रहना बहुत जरुरी है।इस आपातकालीन समस्या से बचने के लिए वज्रपात के पूर्व चेतावनी के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक मोबाइल एप्प निर्माण किया गया है,जिसका नाम है इन्द्रवज्र एप्प। इस एप्प को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प के द्वारा 20 किलोमीटर की परिधि तक में वज्रपात के 45 मिनट के पहले ही अलार्म टोन के माध्यम से चेतावनी मिल जाएगी।लेकिन कोशिश यह करें कि खराब मौसम में घर से बाहर ही ना निकलें और सुरक्षित रहें। विस्तृत जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार की तैयारी दिनांक 26.06.2020 दिन शुक्रवार को पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के प्रांगण में महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार के संबंध में बैठक हुई ।बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का विषय एवं तिथि विदेश के शिक्षाविदों से वार्ता कर तय किया गया ।अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का विषय-हिन्दुस्तान में राष्ट्रोन्मुख शिक्षा शास्त्र तथा दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार के आयोजन की तिथि 4 एवं 5 जुलाई 2020 तय किया गया है । बैठक में उपस्थित महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव डॉ ब्रजभूषण तिवारी ने अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार के आयोजन के संबंध में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से वेबिनार की तैयारी से संबंधित कार्यों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा उन्हें संबंधित विभागों का दायित्व सौंपा गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पाण्डेय, महाविद्यालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ मधुसूदन झा, भारती शिक्षा समिति बिहार पटना के प्रदेश सह सचिव प्रकाश चन्द्र जायसवाल,महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।यह जानकारी पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा दिया गया । मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र (भागलपुर विभाग)

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार साथ में विभा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि प्रवासी मज़दूर जो अन्य राज्यों से वापस आये है उन्हें गृह जिले में ही कार्य से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमे आये हुए मज़दूरों को एक ओर रजिस्ट्रेशन किया गया वही उन्हें जॉब कार्ड भी दिया गया है। लेकिन उन सभी मज़दूरों को मनरेगा के तहत रोज़गार से नही जोड़ा जा सका है। मजदूरों का कहना है कि 194 रुपये में क्या होगा कैसे परिवार का भरण पोषण होगा

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार कहते हैं की वैश्विक महामारी करो ना की वजह से लगभग 4 महीने की देश बंदी एवं विद्यालय बंदी के कारण कई क्षेत्रों पर बहुत बुरा असर पड़ा है।इनमें से एक निजी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक भी हैं लॉकडाउन एवं अनलॉक वन में स्कूल तो बंद ही है सरकार ने दिशा निर्देशों जारी करके बताया कि बच्चों की फीस के लिए अभिभावकों को परेशान नहीं किया जाएगा। मगर इस बात से भी इनकार करना मुश्किल है कि जो शिक्षक दूसरे बच्चों के जीवन को सँवारने के लिए अपनी जान लगा देते हैं आज उनका जीवन अंधकारमय होने लगा है। निजी स्कूलों के आय का एकमात्र साधन मासिक फीस ही है जिसके अभाव में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होने के कारण इन शिक्षकों के एक बहुत बड़े समुदाय के परिवारों की भूखमरी तक का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन कुमार कहते हैं की कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की चुनौतियों को कम करने एवं संक्रमितों को बेहतर उपचार प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. साथ ही कोविड-19 संक्रमितों की मौत होने पर उनके शवों के सुरक्षित प्रबंधन एवं निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है.शव प्रबंधन में जुटे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।शव को परिजनों के देने से पूर्व उन्हें भी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करने के लिए जानकारी दी जानी जरुरी है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन कुमार कहते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में डेंगू व चिकनगुनिया के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक-सह- राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एमपी शर्मा सभी सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।इसके साथ ही लोगों को  डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए लक्षणों की जानकारी देते हुए आमजनों से लापरवाही ना बरतने को कहा। 

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच मानूसन ने भी दस्तक दे दी है। नदियों में जलस्तर की वृद्धि हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र लिखकर सभी डीपीओ और सीडीपीओ को दिशा-निर्देश दिया है।

नवागढ़ी दक्षिण पंचायत के मजदूरों की व्यथा सुनें मनरेगा के तहत जोड़ा भी नहीं गया और ना ही उनकी राशन कार्ड बना है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनें 927 170 1369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर आपकी समस्या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और लाल बटन दबाकर अपनी प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मुंगेर क्षेत्र के नवागढ़ी दक्षिण पंचायत के मनरेगा मजदूर की व्यथा सुने आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

स्वामी रामदेव ने किया ऐलान- पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि उन्होंने इसकी दवा तैयार कर ली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.रामदेव बोले कि आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बनाई है. जिसमें हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की, सौ लोगों पर इसका टेस्ट किया गया. तीन दिन के अंदर 65 फीसदी रोगी पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए.योगगुरु रामदेव ने कहा कि सात दिन में सौ फीसदी लोग ठीक हो गए, हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है ।