बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन कुमार कहते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में डेंगू व चिकनगुनिया के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक-सह- राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एमपी शर्मा सभी सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।इसके साथ ही लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए लक्षणों की जानकारी देते हुए आमजनों से लापरवाही ना बरतने को कहा।
