कोविड-19 महामारी के दौर में भी सरकार हर लोगों के सुरक्षा को लेकर पुरी तरह सजग है।ताकि किसी भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझना ना पड़े।इसके लिए सभी ऑगनबाड़ी केंद्र व अन्य जगहों पर शिशु व गर्भवती महिलाओं का होने वाले टीकाकरण अभियान में गति देने के लिए कोरोना से बचाव का ख्याल रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ टीकाकरण अभियान को तेज कर दी गई है,जिसे सफल बनाने को लेकर एएनएम,आशा,ऑगनबाड़ी सेविका समेत अन्य स्वास्थ व इनसे जुड़े कर्मी द्वारा जिले भर में पूरे उत्साह व सुरक्षा के साथ गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।ताकि इस अभियान से एक भी गर्भतवती वंचित ना हो एवं शत-प्रतिशत महिलाओं व शिशु का ससमय टीकाकरण हो। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के गोगरी दियारा आश्रम दियरा के ग्रामीण आम नागरिको ने आश्रम स्कूलों के हेड मास्टर के मनमानी से हो रही परेशानी को उजागर किया है तथा स्कूल हेड की कई कमियों को उजागर भी किया है बता दे कई यह मामला गोगरी प्रखंड के आश्रम स्कूलों कई है जिसपर किसी भी अधिकारी का धियान नहीं है यह के ग्रामीण ने पत्रकार रविंद्र कुमार को फोन पर बताया कि यह का हेड मास्टर सरकारी चावल को बितरण करता है लेकिन 7 किलो प्रति यूनिट के जगहों पर मात्र 5 किलो चबल दिया जाता है जिसका ग्रामीणों ने जमकर बिरोध किया लेकिन गरीब का कौन सुनेगा इतना है नहीं यह के हेड मास्टर बच्चे के क्लास रुम में गुट्खा चबा चबा कर पढ़ने में माहिर है
अखिल भारतीय युवा पार्टी के राषटीय महासचिव से बात चीत का अंश
-जिले के सभी पीएचसी में वीटीएम एवं ऐंटीजन किट से जाँच शुरू मुंगेर,29 जुलाई 2020 कोविड-19 महामारी के दौर में भी सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पुरी तरह सजग है एवं लोगों को किसी प्रकार का परेशानियाँ का सामना नही करना पड़े,इसके विशेष ख्याल रख रही है।कोरोना जाँच कराने में आ रही परेशानियाँ को देखते हुए सरकार ने सभी पीएचसी में जाँच की सुविधा उपलब्ध कराकर ऐसे मरीजों की सभी समस्याएँ को दुर कर दी है।ताकि मरीजों को अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़े।एवं लोग उत्साह के साथ कोरोना जाँच करा सके।सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी पीएचसी में ऐंटीजन किट के माध्यम से जाँच शुरू कर जाँच कार्य में गति दी गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
नई शिक्षा नीति पूरी तरह से छात्र हित में भारत सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए छात्र आदर्श कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति पूरी तरह से छात्र हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस नीति से भारत की पारंपरिक संस्कृति को बरकरार रखा गया है। इस नीति के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा। छात्र प्रिंस कुमार ने कहा कि 1986 से चली आ रही शिक्षा नीति में जो बदलाव किया गया है, वह स्वागत योग्य है। परीक्षा में सेमेस्टर सिस्टम आने से छात्रों में बोर्ड परीक्षा का भय कम होगा। वहीं प्रीतम कुमार ने कहा कि साक्षरता के दर का लक्ष्य सौ प्रतिशत रखना अपने आप में गौरव की बात है। शिक्षक छात्र का अनुपात 25-1 कर देने से छात्र-छात्राओं को सहुलियत होगी। गोष्ठी में छात्र धनश्याम भारती, राजा कुमार, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विधायक ने किया शौचालय एवं शुद्ध पेयजल का शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी प्लस टू मुंगेर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वावधान में शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा को ले निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सह अध्यक्ष प्रबंध कार्यकारिणी समिति विजय कुमार विजय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विद्यालय के लिए शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की नितांत आवश्यकता थी । इससे विद्यालय के छात्र- छात्रा शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अत देव ठाकुर, डॉ. आलोक कुमार, अभिषेक राज, शशि पासवान, लिपिक रीता कुमारी एवं परिचारी केशव प्रसाद के अलावा आईटीसी के आनंद कुमार , अपूर्व पाठक, सुधीर कुमार दास व अन्य कर्मी उपस्थित थे। निर्माण कार्य को लेकर विद्यालय में खुशी का माहौल था।
जिले का पहला सामुदायिक शौचालय कांपलेक्स का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश मीणा ने जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत अंतर्गत भागीचक टोला में किया। और 10 लाभुक को दो-दो यूनिट पुरुष एवं महिला के लिए नवनिर्मित शौचालय की चाबी जिलाधिकारी ने मौके पर लाभुकों को सौंपा। तथा मनरेगा तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से इस स्थान पर बने शौचालय कांपलेक्स के बड़े मायने हैं। साफ सफाई व निरंतर स्वच्छता का पालन विशेषकर कोरोना अवधि में काफी प्रासंगिक है। इसका प्रयोग व रखरखाव आमजनों की जिम्मेदारी है। चूकिं ये जिला का पहला सामुदायिक शौचालय है और भी जिले में कई निर्माणाधीन है।जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इधर रामनगर पंचायत अंतर्गत दो यूनिट 400 पौधों का रोपण पंचमुखी बजरंगबली स्थान से चंदनपुरा पहाड़ी से मार्ग के दोनों किनारों पर किया गया। मिशन 2.51 हैं। मनरेगा अंतर्गत जिले में 77 हजार पौधोंरोपण किये जाना है। जिलाधिकारी ने मंगनी, सांगवान, कदंब सहित अन्य पौधों का जल जीवन हरियाली तहत पौधरोपण किया। जिला अधिकारी राजेश मीणा ने एफएलसी कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा एफएलसी कार्य के प्रथम चरण पूर्ण हो गया है। 2300 बीयू,1800 सीयू एवं 1800 वीवीपैट, ईवीएम मशीनों का सफल टेस्टिंग कर लिया गया है।अब मॉक पोल कर ईवीएम चेकिंग का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शंभू मंडल अंचलाधिकारी जमालपुर, जिला समन्वयक कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जमालपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नीरज तथा राम नगर पंचायत के मुखिया भी उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार का मजदूर विरोधी अध्यादेश हमें स्वीकार नहीं- एआईयूटीयूसी। सप्ताहिक राष्ट्र व्यापी विरोध दिवस मनाया। गंगा रजक की रिपोर्ट। मुंगेर । केंद्रीय श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के आह्वान पर साप्ताहिक राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया। और सार्वजनिक उपक्रम बचाओ एवं सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन जिले के नौवागढ़ी,मुंगेर, खड़गपुर, जमालपुर किया। जमालपुर में नेतृत्व राज्य अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। मौके पर प्रमोद कुमार ने बताया की आज जमालपुर एवं मुंगेर जिला सहित संपूर्ण भारतवर्ष में निजीकरण के अध्यादेश के प्रतीक को जलाया गया। उन्होंने कहा कोरोना काल में पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने हेतु सरकार धड़ल्ले से सरकारी उपक्रमों को निजीकरण और निगमीकरण करते जा रही है। यह सब देश भक्ति और आत्मनिर्भर भारत बनाने के नाम पर किया जा रहा है। भारतीय रेल,जीवन बीमा निगम, बीएसएनएल, बैंक, कोल इंडिया,डिफेंस के क्षेत्र,स्पेस साइंस, एटॉमिक एनर्जी , इंश्योरेंस जैसे तमाम सर्वजनिक क्षेत्र के इकाइयों को निजीकरण/निगमीकरण करने की प्रक्रिया में तेजी से बढ़ रही है। आगे कहा सरकार यह बात जानती है की लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण देश के तमाम मजदूर और ट्रेड यूनियन सड़क पर विरोध अभी पूरी ताकत से नहीं कर पाएगी इसी के साथ सरकार कोरोना काल में ही सारा अध्यादेश पारित करने को आतुर हैं। तथा श्रम कानूनों को इन 3-3 सालों के लिए निलंबित की साजिश रच रही हैं। इस तरह सरकार मजदूर विरोधी, जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी भी कदम सरकारें उठा रही है।उन्होंने कहा देश के मेहनतकश मजदूरों का हक और अधिकार श्रम कानूनों में संशोधन कर छीनने का षडयंत्र रचा जा रहा हैं। जिससे देश में भयंकर बेरोजगारी बढ़ेगी। मजदूरों का शोषण होगा। इसलिए सरकार के मजदूर विरोधी अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर कूदना होगा। इस अवसर पर कामरेड प्रमोद कुमार, सखीचंद मंडल, मनोज शाह,रतन ,विकास कुमार, प्रणव रंजीत संजीव, कैलाश, राजू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि शहर के साथ-साथ आज गांव और कस्बों से भी कोरोना संक्रमण के नये-नये मामले सामने निकल कर आ रहे हैं। सरकार के दिशानिर्देशों का सही से पालन नहीं करना और संक्रमण को लेकर असावधानी लगातार चिंता बढ़ा रही है। नये मामलों में वहां से भी संक्रमित सामने आ रहे हैं, जहां इसकी संभावना कम थी। एक व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से शहर, राज्य और राष्ट्र जुड़ा है। इसलिए अगर एक व्यक्ति भी नियमों की अनदेखी करता है तो उसका प्रभाव काफी बड़े स्तर पर हो सकता है. ऑडियो पर क्लिक कर जरूर सुने यह महत्वपूर्ण जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
अमेरिका पुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में हनुमान मंदिर से लेकर पूर्व मुखिया सुधीर यादव के घर तक सड़क का स्थिति जर्जर हो चुका है आने जाने में हजारों लोगों को परेशानी हो रहा है इस पर प्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार
