नई शिक्षा नीति पूरी तरह से छात्र हित में भारत सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए छात्र आदर्श कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति पूरी तरह से छात्र हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस नीति से भारत की पारंपरिक संस्कृति को बरकरार रखा गया है। इस नीति के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा। छात्र प्रिंस कुमार ने कहा कि 1986 से चली आ रही शिक्षा नीति में जो बदलाव किया गया है, वह स्वागत योग्य है। परीक्षा में सेमेस्टर सिस्टम आने से छात्रों में बोर्ड परीक्षा का भय कम होगा। वहीं प्रीतम कुमार ने कहा कि साक्षरता के दर का लक्ष्य सौ प्रतिशत रखना अपने आप में गौरव की बात है। शिक्षक छात्र का अनुपात 25-1 कर देने से छात्र-छात्राओं को सहुलियत होगी। गोष्ठी में छात्र धनश्याम भारती, राजा कुमार, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।