विधायक ने किया शौचालय एवं शुद्ध पेयजल का शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी प्लस टू मुंगेर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वावधान में शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा को ले निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सह अध्यक्ष प्रबंध कार्यकारिणी समिति विजय कुमार विजय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विद्यालय के लिए शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की नितांत आवश्यकता थी । इससे विद्यालय के छात्र- छात्रा शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अत देव ठाकुर, डॉ. आलोक कुमार, अभिषेक राज, शशि पासवान, लिपिक रीता कुमारी एवं परिचारी केशव प्रसाद के अलावा आईटीसी के आनंद कुमार , अपूर्व पाठक, सुधीर कुमार दास व अन्य कर्मी उपस्थित थे। निर्माण कार्य को लेकर विद्यालय में खुशी का माहौल था।
