किसी संगठन में रहें, पर पत्रकारों की एकता बनाए रखें: राणा गौरी शंकर -एनजेए ने मनाई तीसरी वर्षगांठ -शहीद स्मारक भवन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर। किसी संगठन में रहे लेकिन पत्रकारों की एकता को बनाए रखें। वर्तमान में पत्रकारों की एकता अति आवश्यक है। ये बातें मुंगेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सह प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राणा गौरी शंकर सिंह ने गुरुवार को शहीद स्मारक भवन में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने संगठन की महत्ता पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन की महती आवश्यकता है। इसलिए हर किसी को संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग कोई भी संगठन से जुड़े रहे मतलब इससे नहीं बल्कि मतलब इससे है कि हम सब पत्रकारों की एकता को बनाए रखने में कामयाब रहें । वर्तमान समय में पत्रकारों को कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है ।इसलिए हमें एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक के राष्ट्रीय नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देख कर मैं काफी अभिभूत हूं। कार्यक्रम में जिस तरह से बच्ची अंशु प्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुति कर तथा नन्हे बच्चे आदित्य ने देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को शानदार बना दिया , ठीक उसी तरह सभी पत्रकार भाइयों ने भी आज के इस कार्यक्रम में अपनी विचारधाराओं से हम लोगों को अवगत करा कर यह एहसास दिलाने का काम किया है कि सचमुच आप लोग चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जब भी जरूरत पड़ेगी तो मैं इस संगठन के लिए खड़ा रहूंगा। वहीं संगठन के प्रदेश संरक्षक सह विधि सलाहकार अनिल कुमार भूषण ने कहा कि आप लोग वेफिक्र होकर अपना कलम चलाइए , मैं आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा । आप लोग हमेशा हमसे विधि सलाह निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए पाक साफ पत्रकारिता पर जोर दिया । वहीं देश दुनिया के प्रख्यात चार्ली चैपलिन टू के नाम से प्रसिद्ध राजन कुमार ने कार्यक्रम में अपने संबोधन से सभी पत्रकार बंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पत्रकार और पत्रकारिता के बीच जो संबंध रहना चाहिए उसे रेखांकित करते हुए कहा कि इस पर सभी पत्रकार भाइयों को अमल करना चाहिए। जबकि पीडब्ल्यूडी के आइकॉन हरिमोहन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ सुरेश कर रहे थे , जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा रजक ने की कार्यकम में विशिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रदेश महासचिव नवीन कुमार झा, जिला महासचिव रंजीत ठाकुर सहित दर्जनों पत्रकार भाइयों ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर विस्तार से बल दिया। इस अवसर संजय राजा,नरेश आनंद,रणवीर सक्सैना,लक्ष्मण कुमार सिंह, अमरनाथ, हैदर अली, संतोष कुमार, के अलावा विभिन्न प्रखंडों से पत्रकार बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे। ---------
हवेली खरगपुर के भदौरा गांव में माननीय मंत्री श्री शैलेश कुमार जी के चुनावी प्रचार के दौरान लोजपा से इस्तीफा देकर रंजन बिंद जदयू में शामिल हो गया उनके साथ कई समर्थक भी जदयू में शामिल हो गया रंजन बिंद बीते दिन लोजपा के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दिया था रंजन बिंद ने बताया कि लोजपा एनडीए से हटकर चुनाव लड़ रहा है उससे वह सहमत नहीं था चुनाव प्रचार के दौरान कई जदयू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल रठैता पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिन्हा बहेरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी सिंह नाकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंतिम मंडल महिला प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी पंचायत अध्यक्ष वरुण कुमार भारती युवा अध्यक्ष दीपक मंडल युवा जिला महासचिव विनय साहनी जिला महासचिव विकास मंडल प्रखंड उपाध्यक्ष भोला यादव इत्यादि उपस्थित थे
मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन राजद उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव मुंगेर विधानसभा क्षेत्र स्थित शेरपुर चौखंडी चंडिका स्थान विभिन्न गांव का सघन दौरा किया दौरा के क्रम में अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव को जनता का अपार समर्थन मिला लोगों ने यह विश्वास दिलाया कि इस बार हम लोग अगले बार से भी अधिक मतो से जीत दिलाएंगे शेरपुर बस्ती में लोगों को संबोधित करते हुए अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि मैं बरियारपुर का बेटा एवं भाई हूं अगर आप लोगों ने हमें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने का मौका दिया तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की मैं एक सेवक के रूप में आप लोगों के बीच हमेशा उपलब्ध रहूंगा मेरे कार्यकाल में स्थाई रूप से मेरा एक कार्यालय बरियारपुर में भी रहेगा जिसमें मैं बैठकर आपके समस्याओं को सुनूंगा एवं उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा मेरे जीतने के बाद आपको प्रखंड एवं थाना का ना ही चक्कर लगाना होगा और ना ही किसी काम के लिए किसी को रिश्वत देने की आवश्यकता पड़ेगी मैं सभी जाति एवं सभी धर्मों के लोगों का समान रूप से सेवा करूंगा आप जब कभी भी मुझे याद करेंगे मैं एक सेवक के रूप में आप लोगों के बीच में हमेशा उपस्थित रहूंगा अतः मैं आप लोगों से दल जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर आपका आशीर्वाद मांगने आपके बीच आया हूं मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप हमें अपना बेटा भाई समझ कर सेवा करने का एक मौका अवश्य देंगे
रंजन बिंद ने लोजपा से दिया इस्तीफा बरूई पंचायत के मुखिया सह लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन कुमार बिंद ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।उन्होंने ऐसे समय इस्तीफा दिया है जब मुंगेर जिले के तीनों सीट पर विधानसभा चुनाव होना है। रंजन कुमार बिंद ने मुंगेर जिले के शादीपुर स्थित तिलक मैदान के सामने पीसीएमबी क्लासेस के सभागार में प्रेस वार्ता कर अपने पद एवं सदस्यता से इस्तीफा दिया ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने जो एनडीए गठबंधन से हटकर बिहार चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, उससे मैं सहमत नहीं हूं। मैं एनडीए के साथ रहना चाहता हूं। इस कारण मैंने लोक जनशक्ति पार्टी के पद एवं सदस्यता से इस्तीफा दिया हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी मैं किसी पार्टी में ज्वाइन नहीं कर रहा हूं ।चुनाव समाप्त के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा ।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि हमारे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन होने से हमें काफी दुख है। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी किए । मौके पर बढ़ौना पंचायत के मुखिया विभाष कुमार निराला, रतैठा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिन्हा ,बहिरा पंचायत के मुखिया पति कृष्ण मुरारी सिंह, बरूई पंचायत के उप मुख्य दीपक बिंद उपस्थित थे।
165 मुंगेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के आरजेडी के प्रत्याशी अविनाश कुमार उत्तरी पंचायत के बरियारपुर बस्ती ब्रह्म स्थान इत्यादि गांवों का भ्रमण किया
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार विधानसभा चुनाव एवं पर्व त्यौहार आते ही खाने पीने की चीजों में बढ़ रही महंगाई आम जनता की जेब ढीली करने लगे हैं यहां तक कि आलू रोजमर्रा के जीवन में रोज खाने वाली सब्जी टमाटर डालें और खाने के तेल की कीमतों में भारी तेजी होती जा रही है इस समय महंगाई की मार आम आदमी की जेब ढीली कर रही है आलू प्याज टमाटर और खाने के तेल से लेकर दाले तक के दाम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है इससे आम आदमी की चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही हैं इस महंगाई ने आम आदमी के किचन का बजट बिगाड़ दिया है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें .
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का रोड शो मंगलवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी मंगलवार को मुंगेर के बाजार क्षेत्र में रोड शो करेंगे । उप मुख्यमंत्री का कारवां मुंगेर के सफ़ियासराय स्थित हवाईअड्डा से अपराह्न 03 बजे खुली गाड़ी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे । उनके साथ मुंगेर से राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद उर्फ मुन्ना जी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहेंगे । श्री मोदी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने आ रहे हैं । उनका रोड शो शादीपुर,गांधी चौक,मुगल बाजार, शीतलास्थान,राजीवगांधी चौक, बड़ी बाजार,कासिम बाजार,खोजा बाजार,बिंदवाड़ा मोड़, आदि में होगा ।
निर्वाचन व्यय पंजी की जांच नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों पर होगी कार्रवाई आज व्यय प्रेक्षक मयंक पांडे द्वारा व्यय अनुश्रवण कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों की निर्वाचन व्यय लेखा की जांच व्यय प्रेक्षक द्वारा किया जाना है ।तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का प्रथम जांच कर लिया गया है। जिसमें से तारापुर विधानसभा के 3 अभ्यर्थी कन्हैयालाल मिश्र, राहुल कुमार सौरव और धर्मवीर कुमार पासवान अभी तक भी व्यय पंजी जांच हेतु उपस्थित नहीं हो पाए हैं ।उन्हें दो बार सूचना दी गई है। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि उनके विरुद्ध चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सुसंगत धारा के अधीन कार्रवाई की जाएगी ।व्यय प्रेक्षक ने एमसी एमसी कोषांग के कार्यो की भी समीक्षा की ।अभ्यर्थियों द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से किए गए प्रचार विज्ञापन पर किए गए व्यय पंजीकृत करते हुए इसकी प्रति व्यय कोषांग में भेजने का निर्देश दिया ।मौके पर नोडल पदाधिकारी अजय कुमार एवं एमसीएमसी नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित थे।
