किसी संगठन में रहें, पर पत्रकारों की एकता बनाए रखें: राणा गौरी शंकर -एनजेए ने मनाई तीसरी वर्षगांठ -शहीद स्मारक भवन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर। किसी संगठन में रहे लेकिन पत्रकारों की एकता को बनाए रखें। वर्तमान में पत्रकारों की एकता अति आवश्यक है। ये बातें मुंगेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सह प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राणा गौरी शंकर सिंह ने गुरुवार को शहीद स्मारक भवन में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने संगठन की महत्ता पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन की महती आवश्यकता है। इसलिए हर किसी को संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग कोई भी संगठन से जुड़े रहे मतलब इससे नहीं बल्कि मतलब इससे है कि हम सब पत्रकारों की एकता को बनाए रखने में कामयाब रहें । वर्तमान समय में पत्रकारों को कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है ।इसलिए हमें एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक के राष्ट्रीय नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देख कर मैं काफी अभिभूत हूं। कार्यक्रम में जिस तरह से बच्ची अंशु प्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुति कर तथा नन्हे बच्चे आदित्य ने देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को शानदार बना दिया , ठीक उसी तरह सभी पत्रकार भाइयों ने भी आज के इस कार्यक्रम में अपनी विचारधाराओं से हम लोगों को अवगत करा कर यह एहसास दिलाने का काम किया है कि सचमुच आप लोग चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जब भी जरूरत पड़ेगी तो मैं इस संगठन के लिए खड़ा रहूंगा। वहीं संगठन के प्रदेश संरक्षक सह विधि सलाहकार अनिल कुमार भूषण ने कहा कि आप लोग वेफिक्र होकर अपना कलम चलाइए , मैं आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा । आप लोग हमेशा हमसे विधि सलाह निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए पाक साफ पत्रकारिता पर जोर दिया । वहीं देश दुनिया के प्रख्यात चार्ली चैपलिन टू के नाम से प्रसिद्ध राजन कुमार ने कार्यक्रम में अपने संबोधन से सभी पत्रकार बंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पत्रकार और पत्रकारिता के बीच जो संबंध रहना चाहिए उसे रेखांकित करते हुए कहा कि इस पर सभी पत्रकार भाइयों को अमल करना चाहिए। जबकि पीडब्ल्यूडी के आइकॉन हरिमोहन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ सुरेश कर रहे थे , जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा रजक ने की कार्यकम में विशिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रदेश महासचिव नवीन कुमार झा, जिला महासचिव रंजीत ठाकुर सहित दर्जनों पत्रकार भाइयों ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर विस्तार से बल दिया। इस अवसर संजय राजा,नरेश आनंद,रणवीर सक्सैना,लक्ष्मण कुमार सिंह, अमरनाथ, हैदर अली, संतोष कुमार, के अलावा विभिन्न प्रखंडों से पत्रकार बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे। ---------