रंजन बिंद ने लोजपा से दिया इस्तीफा बरूई पंचायत के मुखिया सह लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन कुमार बिंद ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।उन्होंने ऐसे समय इस्तीफा दिया है जब मुंगेर जिले के तीनों सीट पर विधानसभा चुनाव होना है। रंजन कुमार बिंद ने मुंगेर जिले के शादीपुर स्थित तिलक मैदान के सामने पीसीएमबी क्लासेस के सभागार में प्रेस वार्ता कर अपने पद एवं सदस्यता से इस्तीफा दिया ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने जो एनडीए गठबंधन से हटकर बिहार चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, उससे मैं सहमत नहीं हूं। मैं एनडीए के साथ रहना चाहता हूं। इस कारण मैंने लोक जनशक्ति पार्टी के पद एवं सदस्यता से इस्तीफा दिया हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी मैं किसी पार्टी में ज्वाइन नहीं कर रहा हूं ।चुनाव समाप्त के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा ।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि हमारे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन होने से हमें काफी दुख है। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी किए । मौके पर बढ़ौना पंचायत के मुखिया विभाष कुमार निराला, रतैठा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिन्हा ,बहिरा पंचायत के मुखिया पति कृष्ण मुरारी सिंह, बरूई पंचायत के उप मुख्य दीपक बिंद उपस्थित थे।