उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का रोड शो मंगलवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी मंगलवार को मुंगेर के बाजार क्षेत्र में रोड शो करेंगे । उप मुख्यमंत्री का कारवां मुंगेर के सफ़ियासराय स्थित हवाईअड्डा से अपराह्न 03 बजे खुली गाड़ी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे । उनके साथ मुंगेर से राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद उर्फ मुन्ना जी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहेंगे । श्री मोदी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने आ रहे हैं । उनका रोड शो शादीपुर,गांधी चौक,मुगल बाजार, शीतलास्थान,राजीवगांधी चौक, बड़ी बाजार,कासिम बाजार,खोजा बाजार,बिंदवाड़ा मोड़, आदि में होगा ।