शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ सुनने के लिए क्लिक करें

सरकार के उदासीन रवैया के कारण धान खरीद को लेकर मुंगेर क्षेत्र के तारापुर और लखीसराय क्षेत्र के सूज गधा प्रखंड के 2 किसानों से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनें 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें धन्यवाद

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सड़क के किनारे खरे महिला को बाइक सवार ने मारी धक्का महिला के हालत हुई गंभीर *************************************खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के शेर गम घटा गांव के पास सड़क किनारे खड़े महिलाओं को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर में महिला सुनीता देवी घायल अवस्था में गिरी जिसका ग्रामीणों के सहयोग से गोगरी करें फिर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है पूछताछ के बाद पता चला कि सुनीता देवी सड़क के किनारे खड़ी थी लेकिन अगवानी से महेश कूट जा रहे बाइक सवार वाहन चेकिंग के डर से अपना बाइक का रफ्तार बढ़ा दिया और संतुलन खोने के बाद सड़क के किनारे खड़े सुनीता देवी को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार और सुनीता देवी दोनों घायल हो गए घायलों को बेहतर उपचार के लिए गोगरीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका बेहतर इलाज चल रहा है मैं खगरिया से रविंद्र कुमार बानी धन्यवाद

अनुराग पोद्दार को न्याय दिलाने के लिए धरना पांचवें दिन भी जारी अखिल भारतीय अंतरजातीय अंतर धार्मिक कमेटी मुंगेर के तत्वाधान में शनिवार को अनुराग पोद्दार को न्याय दिलाने हेतु पांचवा दिन भी धरना जारी रहा। धरना की अध्यक्षता कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा संचालन एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष संजय केसरी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए नरेश गुप्ता ने कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के क्रम में हुई घटना के बाद से मुंगेर के सांसद विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगने तो मुंगेर आए पर अनुराग पोद्दार के परिवार वालों से मिलकर उनका आंसू पोछने का काम उन्होंने नहीं किया ।वैसे निकम्मे सांसद का विरोध स्वरूप 29 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे धरना स्थल के सामने सांसद ललन सिंह का पुतला दहन किया जाएगा। धरना को संबोधित करते हुए जिला राजद के उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि कि नीतीश कुमार की सरकार संवेदनहीन है ।इतनी बड़ी घटना विसर्जन के दिन मुंगेर में घटी पर राज्य सरकार का कोई भी मंत्री अनुराग पोद्दार के परिवार वालों से मिलकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा नहीं दिलाया ।मुंगेर का सांसद इस घटना के संदर्भ में अपना मुंह अभी तक बंद रखे हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर इस घटना का संज्ञान गंभीरता से लेते तो अनुराग पोद्दार की हत्या के लिए दोषी पुलिस पदाधिकारियों के ऊपर अब तक कार्रवाई हो गई होती तथा अनुराग के परिवार वालों को मुआवजा एवं नौकरी भी मिल गई होती। राजग ने अपनी चुनावी सभा में कहा था कि हमारी सरकार बनी तो मैं बिहार के 19 लाख नौजवानों को नौकरी एवं रोजगार दूंगा। मैं इस धरना के माध्यम से बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से यह मांग करता हूं कि नई सरकार गठन के बाद आप 19 लाख नौकरियों में पहली नौकरी अनुराग के परिवार वाले को दें। धरना को जिला राजद का प्रधान महासचिव डॉक्टर शरद चंद्र राय उर्फ बमबम यादव, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शकील अहमद ,आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ,एससी एसटी प्रकोष्ठ राजद के जिलाध्यक्ष अशोक रजक, समाजसेवी सैयद आमीर, अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में अनुराग पोद्दार की तीनों बहन सहित छात्र राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जमालपुर के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कौसर फैयाज ,युवा नेता समीर कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

युवा जदयू ने तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के आह्वान पर युवा जनता दल यूनाइटेड जिला मुंगेर के जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन राजीव गांधी चौक मुंगेर में किया गया। युवा जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपनी हार से बौखला गए हैं ।उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है ।इसलिए वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ओछी बयानबाजी कर रहे हैं ,जो अमर्यादित एवं अशोभनीय है। महागठबंधन के लोग अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं ।इसलिए सदन की मर्यादा का भी अवहेलना कर रहे हैं। बिहार के विकास का जो कार्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है ।उस विकास की धारा को रोकने का इन लोगों ने एक सुनियोजित ढंग से साजिश रचकर बिहार को विकास की पटरी से उतारने का प्रयास कर रहे हैं ।लेकिन बिहार की जनता इनके मंसूबों को ध्वस्त कर देगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गाड़ी दौड़ती रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिला उपाध्यक्ष बच्चन राज पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश, मीडिया सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह, बरियारपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष चंद्र दिवाकर कुमार ,युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल, जमालपुर नगर अध्यक्ष सोनू मंडल, जिला प्रवक्ता अनुराग पटेल ,जिला महासचिव जुगनू मल्लिक ,युवा महासचिव बहादुर मंडल ,जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद यादव ,युवा जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली ,जिला महासचिव इनाम अली ,नगर उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ,युवा नगर महासचिव सम्राट कुमार ,अमन कुमार मंडल, रितिक शर्मा ,प्रिंस कुमार, दिलदार हुसैन उर्फ चांद, सदर प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

केंद्र से लेकर राज्य तक की सरकारें अक्सर किसानों की आमदनी दोगुना करने का गीत गाते नजर आती है लेकिन मुंगेर क्षेत्र के तारापुर लखीसराय के किसानों की हालत काफी बुरी है किसानों की आमदनी बढ़ाने की में मददगार फसलें बेमोल हो गई है सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹18 68 पैसा घोषित कर रखा है इसके खरीद का लक्ष्य भी जिला को दिया गया है लेकिन तारापुर लखीसराय में पिछले 1 महीने से किसान खुलेआम ग्यारह सौ ₹ क्विंटल धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं अधिकारी को भी इसकी फिक्र नहीं है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनें 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबरें सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ धन्यवाद

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में ठंड के बढ़ने के साथ ही कोरोना का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है कोरोना के इस संकटकाल में जागरूकता के साथ सहयोग आवश्यक है लोगों को इसे लेकर जागरूक करना भी जरूरी है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाली के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया जाना सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर चुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

अनुराग हत्या को लीपा पोती करने में जुटी है सरकार-सुमन आज शुक्रवार को अनुराग पोद्दार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय अंतरजातीय अंतर धार्मिक कमेटी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना का चौथा दिन था ।धरना की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने किया तथा संचालन एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने किया ।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला राजद के उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि आज घटना का पूरे 1 महीना 1 दिन हुआ। परन्तु दोषियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के लिए जिम्मेदार मुंगेर के तत्कालीन एसपी लिपि सिंह जदयू के एक बड़े नेता की बेटी है और उक्त नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं । खाना पूर्ति हेतु चुनाव आयोग के निर्देश पर एक जगह से दूसरे जगह एसपी एवं डीएम का स्थानांतरण किया गया ।जबकि उन पर एवं उनके निजी अंगरक्षक कृष्णा कुमार एवं कोतवाली, मुफ्फसिल एवं बासुदेवपुर थाना के तत्कालीन प्रभारी को उक्त घटना के लिए दोषी मानते हुए उन पर धारा 302, 307 के तहत मुकदमा चलाकर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। लेकिन सरकार के दबाव में उक्त घटना का नीपा पोती कर दोषी को बचाया जा रहा है। श्री सुमन ने कहा की घटना के बाद जिला राजद मुंगेर का एक प्रतिनिधिमंडल मुंगेर प्रमंडल के डीआईजी मनु महाराज से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी ।डीआईजी ने हम लोगों को यह आश्वासन भी दिया था की घटना के लिए दोषी व्यक्ति चाहे वह कितना भी बड़ा पद पर आसीन क्यों ना हो उसे नहीं बख्शा जाएगा ।पर परिणाम अभी तक नगण्य है। मगध प्रमंडल के आयुक्त ने चुनाव आयोग के आदेश पर मुंगेर पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं अनुराग के परिवार वालों से मिलकर घटना की सारी जानकारी ली । पर जांच रिपोर्ट पर संशय बरकरार है ।कमेटी के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जब तक अनुराग पोद्दार के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह धरना चलते रहेगा और इस बीच अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 10 दिसंबर को मुंगेर बंद किया जाएगा। वहीं संजय केसरी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ अनुराग पोद्दार के परिवार वालों को मुआवजा के रूप में 50 लाख, गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को दस दस लाख रुपया एवं अन्य घायलों को 50हजार एवं अनुराग के एक बहन को सरकारी नौकरी देनी होगी ।धरना स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह एवं अनुराग पोद्दार के परिवार सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

खराब मौसम के कारण नाउ परिचालन हुआ प्रभावित अगवानी गंगा घाट में खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत आने वाले अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर आज सुबह से बूंदाबांदी बारिश होने के कारण नाब परिचालन के जगह स्ट्रीमर का प्रयोग परिचालन को सुचारू कर दिया गया वहां उसके जगह पर यात्री सेवाओं के लिए एक स्ट्रीमर का जहाज को चलाया जा रहा है जिस पर किसी भी तरह का अनहोनी को रोका जा सकता है बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज गंगा घाट में कई दिनों से परिचालन सेवा के इस्तेमाल जहाज द्वारा किया जा रहा है आज सुबह से हल्की बारिश होने के के कारण ना परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है । यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए इसके यात्री परेशान ना हो यात्रियों लिए स्ट्रीमर जहाज का प्रयोग यात्री सुविधा के लिए किया जा रहा है। मैं खगड़िया से रविंद्र कुमार मोबाइल बांध न्यूज़ से धन्यवाद