युवा जदयू ने तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के आह्वान पर युवा जनता दल यूनाइटेड जिला मुंगेर के जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन राजीव गांधी चौक मुंगेर में किया गया। युवा जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपनी हार से बौखला गए हैं ।उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है ।इसलिए वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ओछी बयानबाजी कर रहे हैं ,जो अमर्यादित एवं अशोभनीय है। महागठबंधन के लोग अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं ।इसलिए सदन की मर्यादा का भी अवहेलना कर रहे हैं। बिहार के विकास का जो कार्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है ।उस विकास की धारा को रोकने का इन लोगों ने एक सुनियोजित ढंग से साजिश रचकर बिहार को विकास की पटरी से उतारने का प्रयास कर रहे हैं ।लेकिन बिहार की जनता इनके मंसूबों को ध्वस्त कर देगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गाड़ी दौड़ती रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिला उपाध्यक्ष बच्चन राज पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश, मीडिया सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह, बरियारपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष चंद्र दिवाकर कुमार ,युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल, जमालपुर नगर अध्यक्ष सोनू मंडल, जिला प्रवक्ता अनुराग पटेल ,जिला महासचिव जुगनू मल्लिक ,युवा महासचिव बहादुर मंडल ,जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद यादव ,युवा जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली ,जिला महासचिव इनाम अली ,नगर उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ,युवा नगर महासचिव सम्राट कुमार ,अमन कुमार मंडल, रितिक शर्मा ,प्रिंस कुमार, दिलदार हुसैन उर्फ चांद, सदर प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
