बरियारपुर से नरेश आनंन्द बताते हैं कि आज दूसरे दिन 05416 डाउन में यात्रियों का इजाफा देखने को मिला। जहाँ ग्रामीणों भारतीय रेल के सहयोग करने के लिए सक्षम दिखे। वहीं कुछ यात्री बिना टिकट भी सफर करते हैं। इसलिए रेलवे प्रसाशन से आग्रह की वे जांच अभियान चला कर मास्क और सेनेटाइजिंग की जांच करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बासुदेवपुर ओपी प्रभारी ने ओपी परिसर में लगवाया कोरोना मुंगेर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बासुदेवपुर ओपी प्रभारी ने ओपी परिसर में लगवाया कोरोना जांच शिविर,  मुंगेर। मुंगेर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बासुदेवपुर ओपी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने ओपी परिसर में आम लोगों व पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क कोरोना जांच शिविर आयोजन करवाया। इस शिविर में लगभग 500 लोगों के कोरोना जांच करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमे लगभग 150 लोगों का कोरोना जांच हो पाया है। इस मे ओपी के 27 पुलिस कर्मी भी शामिल है। इस कैम्प को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलाया गया। निःशुल्क कोरोना जांच शिविर को बासुदेवपुर ओपी परिसर में लगाने का उद्देश्य यह भी है कि कोरोना से निपटने के साथ साथ पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना तालुकात बने। लोग पुलिस पर भरोसा करे। जिससे अपराध मुक्त समाज बन सके।

हवेली खड़गपुर पुलिस ने विभिन्न कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा जी ने बखूबी व्याख्या किए हैं "न तन पर पूरे कपड़े हैं न खाने को अनाज है ठंड भूख से ठिठुर रहे देश की मजदूर इनके लिए कहाँ भगवान है।" विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मगध आयुक्त ने किया दोषियों को बचाने का काम, मानवाधिकार दिवस पर होगा मुंगेर बन्द - केशरी प्रतिमा विसर्जन लाठी-गोलिकांड के दोषियों को सजा दिलाने एवं शहीद अनुराग को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विश्व मानवाधिकार दिवस दस दिसंबर को मुंगेर बन्द किया जाएगा क्योंकि जांच अधिकारी के रूप में मगध आयुक्त ने लिपि सिंह सहित तमाम दोषियों को बचाने का काम किया है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि बिहार सरकार के किसी पदाधिकारी में यह हिम्मत नहीं है कि वह सूरमा भोपाली की पोसपुत्री लिपि सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सके। श्री केशरी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि तथाकथित इमानदार छवि वाले प्रमण्डलीय आयुक्त असंगबा चुबा को ताबड़तोड़ छानबीन में मात्र इतना पता चला कि तत्कालीन एसपी लिपि सिंह और तत्कालीन डीएम राजेश मीणा घटनास्थल पर कुछ विलम्ब से पहुंचे थे।

कोरोना का अपडेट जिला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर कोरोना के 21 नए मरीज मिले जिसमें 8 महिला और 13 पुरुष शामिल है ।इसके साथ ही जिला में कोरोना से कुल संक्रमित होने वालों की संख्या 3715 के पार पहुंच चुका है ।हालांकि अब तक 3591 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं ।जिला में अब कोरोना के 79 एक्टिव मरीज है।

रंगनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय बनाहरा में चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय में रखे सामान की चोरी की सुनने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई सुनने के लिए क्लिक करें

मुखिया पति को बदमाशों ने मारी गोली इलाज के दौरान हुआ मौत खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड के चोरली पंचायत के मुखिया पति को बदमाशों ने मारी गोली इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि मुख्य अपने घर घर पर थे अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में आकर गोली मारने के बाद उसे आनन-फानन में यहां के ग्रामीणों के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज करने के दौरान वहां उसकी मौत हो गई इस बात को लेकर के परिवार में शक्कर दौरा और परिवार उसका हंगामा कर रहे हैं

आश्रम दियारा क्षेत्र में मारपीट होने से पिता-पुत्र घायल खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के आश्रम देहरा छेत्र में मामूली विवाद में पिता-पुत्र को पड़ोसियों के द्वारा मारपीट कर कर दिया गया घर ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जिसका यहां के डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय लाल बहादुर पटेल और उसके पुत्र को पड़ोसियों के द्वारा मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया है