कोरोना का अपडेट जिला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर कोरोना के 21 नए मरीज मिले जिसमें 8 महिला और 13 पुरुष शामिल है ।इसके साथ ही जिला में कोरोना से कुल संक्रमित होने वालों की संख्या 3715 के पार पहुंच चुका है ।हालांकि अब तक 3591 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं ।जिला में अब कोरोना के 79 एक्टिव मरीज है।
