बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोहम्मद जमशेद है मैं दूरी लगभग 1978 से बना रहा हूं। पहले बहुत अच्छा काम था इसलिए सुखा पति के कमी से हम लोग को पैसा कमा कम होने लगा और 3 सप्ताह में काम 3 दिन चलने लगा 40 चलने लगा दे हम लोग का रोजी रोटी बनेगी रोटी का करी हो गया तो खाली बढ़िया
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर साथ में बीड़ी मजदूर यूनियन संघ के सचिव मोहम्मद इस्लाम मोबाइल वाणी के माध्यम से बीड़ी मजदूर और उनकी समस्याएं पर चर्चा करते हुए कहते है कि बीड़ी मजदूरों को पूरा कमा नहीं मिलता है और ना ही वाजिब मजदूरी मिलती है। किसी भी तरह का सरकारी फंड बीड़ी मजदूरों को नहीं मिलता है। तम्बाकू ,पत्ता सब खरीदना पड़ता है ऊपर से मजदूरी कम मिलती है। यहाँ पर जो बीड़ी कंपनी है पहले उसमे बराबर काम मिलता था पर अब सप्ताह में दो दिन काम मिलता है और बाकी दिन मजदूर खाली बैठे रहतें है जिससे उनका घर खर्च बहुत मुश्किल से चलता है। पीएफ नहीं मिलता है। घर के सारे सदस्य काम करते है बीड़ी का फिर भी उन सब का मेहनताना मात्र हजार रुपये रहता है। बीड़ी मजदूरो की स्थिति बहुत दयनीय है। आये दिन बीड़ी मजदूर प्रदर्शन करते रहते है। समस्याएं सरकार तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है पर अभी तक बीड़ी मजदूरों की समस्याए बनी हुई है निदान नहीं हो पाया है।
सूचना एवं औद्योगिक केंद्र सदर मुंगेर का किया गया शुभारंभ शुक्रवार को एसडीएम मुंगेर द्वारा सूचना एवं औद्योगिक केंद्र का शुभारंभ किया गया इस मौके पर एसडीएम मुंगेर द्वारा एक वृक्ष लगाया गया ताकि जल जीवन हरियाली अच्छी रहे इससे हमें स्वस्थ वातावरण में रहने को मिले इस मौके पर माननीय एसडीएम को रुपए देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय मिश्रा ने स्वागत किया साथ ही साथ सभी पंचायत के मुखिया द्वारा भी उनका भव्य स्वागत किया गया अंचला अधिकारी द्वारा भी उनका स्वागत किया गया इस मौके पर सभी पंचायत से मुखिया उपस्थित रहे विभा कुमारी मुखिया प्रतिनिधि चिंटू मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह अन्य कई मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे इस मौके पर अन्य कई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे
आज सदर प्रखंड के प्रांगण में सूचना और देवरी केंद्र मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्तीय वर्ष 20 21 के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राष्ट्र के किसानों के खाते में निधि का हस्तांतरण का जीवित प्रमाण पत्र दिया गया इस कार्यक्रम में सभी पंचायत से लम सम 50 से अधिक किसान मौजूद रहे और तरह तरह की जानकारियां विभागीय द्वारा प्राप्त किए इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार बीटीएम अवनी भूषण कृषि समन्वयक अनिल कुमार सिंह किसान सलाहकार फुटुक लाल पासवान एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्र खंड प्रमुख साथ में विभांशु निराला जी मुख्य रूप से उपस्थित थ
"जेल भरो अभियान के दौरान एनसीपी नेता संजय केशरी समर्थकों सहित गिरफ्तार" अनुराग पोद्दार की हत्यारोपी लिपि सिंह, उसके दलाल कृष्णा कुमार और प्रतिमा विसर्जन लाठी-गोलीकांड के दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी देने अपने 32 समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी सहित आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर आदर्श थाना जमालपुर में रखा गया। बाद में देर शाम को सभी आन्दोलनकारियों को पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया। इससे पहले श्री केशरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना स्थल से जुलूस की शक्ल में एनसीपी कार्यकर्ता "हत्यारोपी लिपि सिंह को गिरफतार करो", "दलाल कृष्णा कुमार अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं जवाब दो", "यह सरकार हमसे डरती है पुलिस को आगे करती है" आदि नारे लगा रहे थे। संजय केशरी के साथ गिरफ्तार आजाद शर्मा, मोनू सिन्हा, प्रमोद शर्मा, किरण देवी, बेबी देवी, सोनी सिन्हा एवं शोभा देवी ने कहा कि जिस तरह से निर्दोष होने के बावजूद हमलोगों ने गिरफ्तारी दी है उसी तरह से हत्यारोपी लिपि समेत दोषी कृष्णा कुमार और दोषी पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार करना होगा। जेल भरो अभियान में गिरफ्तारी देने पहुंचे जिन कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया उसमें अजय प्रसाद सिंह, महिला जिला अध्यक्ष शीला कुमारी, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, दयानंद यादव, संजीव वर्मा, छोटू बिंद, राहुल सिंह, सूरज कुमार मंडल, मो० सलाम, बंटी कुमार एवं पप्पू मंडल सहित अनेकों कार्यकर्ता थे।
सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मनि यार चक निवासी प्रवीण मंडल की मृत्यु गंगा में डूबने से 25 मई 2020 को हुई थी काफी मशक्कत के बाद लाश को बरामद किया गया लाश बरामद के बाद पदाधिकारी द्वारा कहा गया इनकी विधवा रेखा देवी पत्नी को जल्द से जल्द सरकारी लाभ दिया जाएगा लेकिन अब तक इन्हें सरकारी लाभ नहीं मिला प्रवीण मंडल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके माता-पिता भी हैं जो खाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं उनकी विधवा किसी तरह आस पड़ोस में बर्तन भाषण करके सभी का भरण पोषण कर रही है प्रशासन का अब तक कोई ध्यान नहीं है रेखा देवी का कहना है मै कई बार ब्लॉक का चक्कर लगा चुकी हूं वहां कहा जाता है अगली बार आइए लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं मिला ह
गाना कोहरा और शीतलहर से आम जनजीवन हुआ व्यस्त खगड़िया जिला सहित पूरे प्रखंड में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है शीतलहर के साथ-साथ पछुआ हवा ने आम जनों को काफी प्रभावित किया है और देखा जा रहा है कि यहां पर जो आम जनजीवन है शीतलहर के कारण काफी प्रभावित हुए हैं घर से व्यक्ति निकलने से कतराते हैं ठंड से बचने के लिए घर में ही दुबके रहने में भलाई है इसी बात को लेकर के घर में ही रहते हैं और जीवन बांध पर देखा जा रहा है कि जरूरत के सामान लेने वाले व्यक्तियों का भी ठंड के कारण बाजार में उपस्थिति कम देखा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):जदयू के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सह भागलपुर के प्रभारी आदेश आनंद ने मुगेंर के जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री से आहत होकर प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर जदयू पार्टी से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है।जदयू नेता आदेश आनंद ने कहा कि जात -पात की राजनीति की पराकाष्टा को पार करने बाले एवं संकुचित सोच रखने बाले पूर्व मंत्री एवं विशेष लोगो की पाकेट मे रहने बाले जदयू जिलाध्यक्ष अपने विचारो एवं जदयू के संविधान से भटक चुके है।जिसके कारण हम जदयू के सक्रीय कार्यकर्ता होने के बावजूद जदयू के ऐसे नेताद्वय के आहत के कारण जदयू पाटी से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है । आदेश आनंद ने कहा कि मैने जिस पार्टी को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र मे सोशल मीडिया से मजबुती प्रदान करने का काम किया।आज उस घर को छोड़कर बहुत आहत महसुस हुआ लेकिन गलत मानसिकता रखने वाले नेताओ के कारण जदयू पार्टी के सभी पदो से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है एवं पाटी के संबंधित पदाधिकारी को इस्तिफा सोपा जाएगा।जदयू के आधा दर्जन नेताओ ने भी जदयू के कुछ नेताओ के कारण आहत होकर जदयू से इस्तिफा देने की बात कही है ।
35 वर्षों से गरीबों की सेवा कर पीएन सिंह ने मिशाल कायम की हैं : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, समारोह पूर्वक 500 गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए किया गया कंबल का वितरण, गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की में समाजसेवी पी एन सिंह की ओर से समारोह पूर्वक 500 से अधिक गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक रामपुकार सिंह कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने पी एन सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 35 वर्षों से गरीबों की सेवा कर के पीएन सिंह ने मिसाल कायम की है, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जीत कर जाते हैं। उन्होंंने बिना नाम लिए कटाक्ष किया कि सेवा क बदले जनप्रतिनिधि घोटाले और भ्रष्टाचार में पड़ जाते हैं और वर्तमान प्रतिनिधि भी घोटाले में दोषी हैं। उन्होंने जनता से पी एन सिंह को मौका देने की अपील की। जन जन के नेता सुखदेव यादव ने खड़गपुर - मुंगेर - बरियारपुर, खड़गपुर - गंगटा - जमुई का वाहन चालकों द्वारा निर्धारित भाड़ा से अधिक वसूली किए जाने का विरोध करते हुए, युवाओं का आह्वान किया कि वे उनकी मदद करें वे जनता की आवाज बनकर हमेशा खड़ा रहेंगे और निर्धारित भाड़ा से ₹1 भी अधिक वाहन मालिक को जनता सेे पैसा लेने नहीं देंगे। वे आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भी पी एन सिंह के कार्यों की सराहना की। पी एन सिंह ने अपनी सेवा कार्योंं विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक गरीब के बेटी के विवाह और कबीर अंत्येष्टि के लिए उसका दरवाजा खुला हुआ है। वे प्रत्येक वर्ष लगभग 200 परिवारों को ₹2000 करके पिछले 35 वर्षों से दान करते आ रहे हैं। साथ ही साथ दाह संस्कार के लिए लकड़ी भी नि:शुल्क प्रदान करते रहे हैं । प्रत्येक वर्ष ठंड सेे बचने के लिए गरीबोंं के बीच कंबल वितरण करते रहे हैं ।संचालन सह अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक राम पुकार सिंह ने कहा कि इनके सेवा भाव केे कारण ही 2006 में जनता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इन्हें समिति चुना और 2011 में इनकी पत्नी सरपंच चुनी गई। उन्होंनेे कहा कि जनता यदि इन्हें मौका देती है, तो यह क्षेत्र के विकास का मिसाल कायम करेंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम के बीच उन्होंने सभी गरीबों एवं ग्रामीणों को भोजन भी कराया। मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह, पत्रकार डॉ. सुरेश कुमार, केदार केसरी सहित काफी संख्या में लोग थे।
किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन सदर प्रखंड अंतर्गत सीता कुंड के प्रांगण में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित भाजपा के विधायक प्रणव कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह मुंगेर चुनाव प्रभारी प्रकाश भगत ,प्रदेश मंत्री बेबी चंकी , पूर्व जिला अध्यक्ष सह बांका जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश जैन तथा मंच संचालन अरुण पोद्दार ने किया। स्वागत भाषण सदर प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण ने दिया। प्रखंड अध्यक्ष शंभू चरण ने आगंतुक सभी अतिथियों को अंगवस्त्र तथा बुके देकर स्वागत किया ।इस सम्मेलन में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से किसान और कार्यकर्ता ने भाग लिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष के द्वारा किसान विधेयक का विरोध किया जा रहा है इससे स्पष्ट है कि वह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम विगत कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं हुआ ।वह काम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हो रहा है। जिससे विपक्ष बौखलाई हुई है। जिस तरह से दिल्ली में किसान के नाम पर बिचौलिए कैंप कर रहे हैं उससे किसान का हित नहीं होने वाला है ।किसान आंदोलन में भाग लेने वाले जो भी लोग दिल्ली में उपस्थित हैं वह किसान नहीं बल्कि बिचौलिए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान के विकास के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू किए हैं। इससे किसान को खाद एवं बीज खरीदने में सहूलियत हो रही है। कृषि विधेयक 2020 किसान हित में बनाई गई है ।ताकि किसान की आय दोगुनी हो ।वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से मुंगेर विधानसभा की जनता ने उन्हें अपना कीमती वोट देकर जिताने का काम किया है उस कर्ज को वे इस जन्म में अदा नहीं कर सकते हैं।लेकिन उनके सेवक के रूप में आगामी 5 वर्षों तक सेवा करते रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रात दिन एक कर मुंगेर विधानसभा में कमल खिलाने का कार्य किया है उसकी जितना शुक्रिया अदा की जाए कम है। उन्होंने किसान बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में किसान सबसे ज्यादा खुशहाल होंगे। इस विधायक के द्वारा किसान को लाभ ही लाभ है ।लेकिन विपक्ष के द्वारा गुमराह किया जा रहा है। लेकिन बिहार के किसान गुमराह होने वाले नहीं है ।वह जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री कृषक के उत्थान के लिए काफी चिंतित है। कार्यक्रम के दौरान चुनाव में अच्छे योगदान के लिए कृष्ण मुरारी , डॉक्टर गुलाब सिंह ,संजय सिंह, प्रमोद पासवान, विवेकानंद चौधरी ,ओम प्रकाश सहनी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया । कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रकाश भगत ,जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रविंद्र सिंह कल्लू ,पूर्व जिला अध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ,प्रदेश मंत्री बेबी चंकी ,महिला मोर्चा के अध्यक्षा सुमेधा आर्या, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे ।मौके पर भाजपा के दीपक यादव, शैलेन्द्र चौधरी,संतोष पोद्दार ,अविनाश कुमार नन्हे, भोला जी ,अमरेश गुप्ता, गणेश कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।
