धरहरा(संवाददाता):जदयू के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सह भागलपुर के प्रभारी आदेश आनंद ने मुगेंर के जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री से आहत होकर प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर जदयू पार्टी से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है।जदयू नेता आदेश आनंद ने कहा कि जात -पात की राजनीति की पराकाष्टा को पार करने बाले एवं संकुचित सोच रखने बाले पूर्व मंत्री एवं विशेष लोगो की पाकेट मे रहने बाले जदयू जिलाध्यक्ष अपने विचारो एवं जदयू के संविधान से भटक चुके है।जिसके कारण हम जदयू के सक्रीय कार्यकर्ता होने के बावजूद जदयू के ऐसे नेताद्वय के आहत के कारण जदयू पाटी से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है । आदेश आनंद ने कहा कि मैने जिस पार्टी को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र मे सोशल मीडिया से मजबुती प्रदान करने का काम किया।आज उस घर को छोड़कर बहुत आहत महसुस हुआ लेकिन गलत मानसिकता रखने वाले नेताओ के कारण जदयू पार्टी के सभी पदो से इस्तिफा देने का निर्णय लिया है एवं पाटी के संबंधित पदाधिकारी को इस्तिफा सोपा जाएगा।जदयू के आधा दर्जन नेताओ ने भी जदयू के कुछ नेताओ के कारण आहत होकर जदयू से इस्तिफा देने की बात कही है ।
