नवागढ़ी से गोविंद साहब के पुत्र हिमांशु कुमार का 5 दिन पूर्व पहले घर से निकले लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लगा है ना ही इस पर कोई प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की संज्ञान ले जा रही है इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 80 को जाम कर आक्रोश प्रदर्शन करने लगे इसी क्रम में जाम में फंसे एसडीपीओ हवेली खरगपुर द्वारा समझा-बुझाकर एवं नया रामनगर थाना अध्यक्ष मुफस्सिल थाना अध्यक्ष द्वारा जाम को तुड़वाया गया
पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया सुनने के लिए क्लिक करें
Transcript Unavailable.
मुंगेर नगर निगम वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 के सामने नाला स्लैप टूटने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर सुनने के लिए क्लिक करें
फरवरी में प्रस्तुत होने वाले आम बजट से समाज के हर वर्ग के लोगों को आस है ।व्यवसाई और उद्यमियों की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी है ।मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन ने व्यवसाई को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। ऐसे में वित्त मंत्री से उम्मीद है कि छोटे बड़े उद्यमियों का ब्याज माफ कर दिया जाए। अगर ब्याज माफ करना संभव नहीं हो तो कम से कम आधा ब्याज माफ कर देना चाहिए ।इससे व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सदर अस्पताल की लापरवाही मरीजों की सेहत पर भारी पड़ सकती है ।अस्पताल से निकलने वाली बायो मेडिकल वेस्टेज का निस्तारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। पुरुष वार्ड के पास ही बैंडेज, सिरिंज,स्लाइन की खाली बोतल ,ग्लबस आदि फेंका हुआ दिखा। पोस्टमार्टम हाउस के सामने भी मेडिकल वेस्टेज खुले में फेंका हुआ रहता है। सदर अस्पताल में बायोवेस्ट के निस्तारण को निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण मरीजों को संक्रमण का डर सताते रहता है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नया गांव श्यामपुर से सुरेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्हें सातो शौचालय की जानकारी चाहिए ?
निगम के दुकानों एवं स्टॉलों का किराया आधा माफ नगर निगम के सभागार में मेयर रुमाराज की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।नव वर्ष की प्रथम बैठक में नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले नगर निगम के दुकानदारों के लिए राहत भरी निर्णय लिया गया। नगर निगम के सशक्त स्थाई कमेटी की बैठक में बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम के दुकानों और स्टालों का किराया लॉक डाउन की अवधि अर्थात अप्रैल 2020 से जून 2020 तक का किराया आधार माफ कर दिया गया। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि लॉकडाउन के अवधि में दुकानों के बंद रहने से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई।साथ ही नगर निगम के आर्थिक समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिससे बीच का रास्ता निकल पाये। बैठक में मुख्य रूप से मेयर रुमाराज, उपमेयर सुनील राय,नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री, उपनगर आयुक्त श्यायनंदन प्रसाद, दीनानाथ, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य राजेश कुमार ठाकुर, प्रसून कुमार आदि मौजूद थे।
ठंड बढ़ने से गरीबों के पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं. न तन पर पूरे कपड़े हैं न खाने को अनाज है ठंड भूख से ठिठुर रहे झुग्गी झोपड़ियों वाली बस्तियों फुटपाथ पर बस स्टॉप पर रिक्शे पर या फिर किसी खुले मैदान में रात गुजार रहे गरीब इनके लिए कहा भगवान है गरीब एवं बेसहारों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ने से बढ़ते ही जा रही है कमजोर माली हालत के कारण वह गर्म कपड़े भी नहीं जुटा पाते ठंड के कारण रात गुजारना उनके लिए मुश्किल हो गया है वह कागज बीनकर व उन्हें जलाकर देह गरमाने की जुगत करते रहते हैं ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन गरीबों और फुटपाथ ई बेसहारों के लिए कमरों और अन्य गर्म कपड़ों के साथ-साथ समय-समय पर चौक चौराहों पर लकड़ियों की व्यवस्था करें इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए .
