फरवरी में प्रस्तुत होने वाले आम बजट से समाज के हर वर्ग के लोगों को आस है ।व्यवसाई और उद्यमियों की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी है ।मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन ने व्यवसाई को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। ऐसे में वित्त मंत्री से उम्मीद है कि छोटे बड़े उद्यमियों का ब्याज माफ कर दिया जाए। अगर ब्याज माफ करना संभव नहीं हो तो कम से कम आधा ब्याज माफ कर देना चाहिए ।इससे व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी।