सदर अस्पताल की लापरवाही मरीजों की सेहत पर भारी पड़ सकती है ।अस्पताल से निकलने वाली बायो मेडिकल वेस्टेज का निस्तारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। पुरुष वार्ड के पास ही बैंडेज, सिरिंज,स्लाइन की खाली बोतल ,ग्लबस आदि फेंका हुआ दिखा। पोस्टमार्टम हाउस के सामने भी मेडिकल वेस्टेज खुले में फेंका हुआ रहता है। सदर अस्पताल में बायोवेस्ट के निस्तारण को निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण मरीजों को संक्रमण का डर सताते रहता है।