सुख समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड रामधुन प्रारंभ किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न पीएचसी पर कार्यरत छह डॉक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श को चुना गया टेलीमेडिसिन सर्विस हब से जुड़े जिले के छह नामी- गिरामी डॉक्टर ऑनलाइन करेंगे मरीजों का इलाज : डीपीसी विकास कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन, डॉ. असीम , बरियारपुर पीएचसी के डॉ. अनिल कुमार, संग्रामपुर पीएचसी के डॉ. हसन सबा, हवेली खड़गपुर पीएचसी के डॉ. अंकित एवं जमालपुर पीएचसी के डॉ. संजय कुमार सुमन ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सर्विस के तहत ऑनलाइन तरीके से मरीजों का इलाज करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के कुतलूपुर पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार का साक्षात्कार लिए है। जिसमें राजकुमार का कहना है कि पंचायत चुनाव से जुड़कर बदलाव लाने में अगर उनको कभी मौका मिले तो वह सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा अहमियत देंगे।वह चाहते है कि स्कूल व्यवस्थित होना चाहिए जिससे बच्चे सही तरीके से पढ़-लिख सके। वही वह शिक्षा के बाद बिजली,सड़क तथा नल जल योजना पर ध्यान देना जरुरी समझते है। वही उनका ये भी कहना है कि वह ग्राम सभा की मीटिंग में भी जाते है और गाँव के सभी लोग वहाँ अपनी समस्याए रखते है।
हर घर जल नल योजना का पाइप रहने के बावजूद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एलपीजी गैस एवं डीजल पेट्रोल में लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां कंधे पर झंडा लिए हुए आगे-आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर रसोई गैस में मूल्यवृद्धि वापस लो डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस लो एवं रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी संजय यादव से साक्षात्कार लिए है। जिसमें संजय यादव का कहना है कि ग्राम सभा ,ग्राम के विकास का द्वार है । ग्राम सभा सिर्फ योजनाएं ही नहीं बनाती है बल्कि विकास की लकीर भी खींचती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी योजना ग्राम पंचायत में लागू है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई योजनाएं के बारे में जनता को मालूम नहीं होता है जिससे वे लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।वह चाहते है की सरकार द्वारा जितने भी लाभकारी योजना है उसका लाभ जनता तक पहुँचे।भारत सरकार द्वारा लाभकारी योजना के अंतर्गत बहुत बड़ी स्वास्थ्य योजना भी लाई गयी है लेकिन इसका भी लाभ गरीबों को नहीं मिलता है।
शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार द्वारा अंचल कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार जनता दरबार में सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से कुल 27 फरियादी पहुंचे वही अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह जनता दरबार सरकार के निर्देशानुसार लगाया जाता है इस जनता दरबार में होने से भी लोग आते हैं खाना और हम अपने मदद से हद तक जमीन संबंधी एवं अन्य मामलों का निष्पादन करते हैं आज 2 मामलों का निष्पादन किया गया जनता दरबार में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद थे
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि निक्षय पोषण योजना से टीबी मरीजों को पोषक आहार के लिए मिलती है 500 रुपये प्रति माह की आर्थिक प्रोत्साहन राशि। डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर ( डीबीटी) का लाभ लेने के लिए टीबी का इलाज करवा रहे मरीजों को "निक्षय पोषण " नामक वेबपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद जारी करवाना पड़ता है। . इस योजना के तहत टीबी मरीज के साथ- साथ प्राइवेट डॉक्टर और ट्रीटमेंट सपोर्टर को भी मिलती है आर्थिक प्रोत्साहन राशि मुंगेर, 20 फरवरी| केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना " निक्षय पोषण योजना " के तहत टीबी मरीजों को पोषक आहार के लिए 500 रुपये प्रति माह की दर से इलाज शुरू होने के छह महीने तक आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफ़र (डीबीटी) स्कीम के तहत यह आर्थिक सहायता राशि दी जाती है | इसके लिए टीबी मरीजों को सबसे पहले जहां वो टीबी का इलाज करवा रहे हैं उस प्राइवेट डॉक्टर या अपने नजदीकी टीबी पर्यवेक्षक से मिलकर अपना सारा डिटेल्स (अकाउंट्स) " निक्षय पोषण" वेब पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद नोटिफिकेशन जारी करवा लेना आवश्यक है।
Transcript Unavailable.
