बिहार राज्य के मुंगेर जिला के कुतलूपुर पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार का साक्षात्कार लिए है। जिसमें राजकुमार का कहना है कि पंचायत चुनाव से जुड़कर बदलाव लाने में अगर उनको कभी मौका मिले तो वह सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा अहमियत देंगे।वह चाहते है कि स्कूल व्यवस्थित होना चाहिए जिससे बच्चे सही तरीके से पढ़-लिख सके। वही वह शिक्षा के बाद बिजली,सड़क तथा नल जल योजना पर ध्यान देना जरुरी समझते है। वही उनका ये भी कहना है कि वह ग्राम सभा की मीटिंग में भी जाते है और गाँव के सभी लोग वहाँ अपनी समस्याए रखते है।
