बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी संजय यादव से साक्षात्कार लिए है। जिसमें संजय यादव का कहना है कि ग्राम सभा ,ग्राम के विकास का द्वार है । ग्राम सभा सिर्फ योजनाएं ही नहीं बनाती है बल्कि विकास की लकीर भी खींचती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी योजना ग्राम पंचायत में लागू है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई योजनाएं के बारे में जनता को मालूम नहीं होता है जिससे वे लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।वह चाहते है की सरकार द्वारा जितने भी लाभकारी योजना है उसका लाभ जनता तक पहुँचे।भारत सरकार द्वारा लाभकारी योजना के अंतर्गत बहुत बड़ी स्वास्थ्य योजना भी लाई गयी है लेकिन इसका भी लाभ गरीबों को नहीं मिलता है।
