खगरिया हाजीपुर मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आज का परीक्षा खगड़िया जिला के मध्य विद्यालय हाजीपुर में मैट्रिक परीक्षा मॉडर्न सेंटर बनाया गया है। जहां पर आज संस्कृत परीक्षा का दूसरा पालिका व परीक्षा शांतिपूर्ण धनी तरीके से संपन्न होते देखा गया परीक्षा हॉल से जब छात्र एवं छात्रा बाहर निकलते देखा गया तो वहां पर शांत बताओ ना पाया गया है इस सेंटरों पर कई विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी कई एक्शन जांच भी किया गया तथा किसी तरह का कदाचार ना होने दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रेफरल अस्पताल में एएनएम कार्यकर्ता को दी गई बैठक कर महत्वपूर्ण जानकारी खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाला रेफरल अस्पताल में प्रखंड भारत के सभी एवं कार्यकर्ताओं का एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया इस बैठक का आयोजन अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी के निर्देशन पर किया गया और बैठक में उपस्थित सभी एनम दीदी को पेंडिंग का रेप दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द कार्यों का निष्पादन करने का भी आदेश दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोगरी प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को 2 महीने का राशन उपलब्ध करवा दिया गया खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत गुगली आपूर्ति विभाग के विभागीय अधिकारी शशि भूषण के द्वारा बताया गया कि गूगल प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों को फरवरी और मार्च 2 महीने का राशन उपलब्ध करवा दिया गया है अब जन वितरण प्रणाली के द्वारा ही गया निर्णय लिया जाएगा कि इस राशन का एक साथ किस समय पर वितरण कर दिया जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले के तीन प्रखंडों सदर प्रखंड, जमालपुर और बरियारपुर प्रखंड के 21, 13 और 11 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर सोमवार से ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम 4 जी सेवा से युक्त अनमोल टैब पर मरीज का नाम, पता और उसकी परेशानी रजिस्टर्ड करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉक्टर से ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर रही हैं | साथ ही बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रीप्शन की सॉफ्ट कॉपी या पीओएस( पॉइंट ऑफ सेल) प्रिंटर मौजूद रहने पर हार्ड कॉपी भी मरीज को उपलब्ध करवाती हैं । मालूम हो कि रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सर्विस सहित अश्विन वेब पोर्टल, वंडर एप्प सहित कई सेवाओं की ऑनलाइन शुरुआत की थी। इसके साथ ही राज्य के 1700 स्वास्थ्य केंद्रों पर ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने के साथ ही ओपीडी सेवा के साथ ई. प्रिस्क्रीप्शन की प्रिन्टिंग करने की भी व्यवस्था की गई है ।

जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत धरहरा प्रखंड में एक दिवसीय धरना का आयोजन धरहरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला राजद के जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन बिन्द,जिला राजद के प्रधान महासचिव प्रो. डॉ.शरद राय उर्फ बमबम यादव राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव जिला परिषद सदस्य अरुणा राय. वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी ने बहरूपिया धारण करके पूरे हिंदुस्तान के जनता को ठगने का काम किया हर बार हर बोली में झूठ बोलने का काम करता है पहले 15 लाख रुपैया हर गरीब के खाते में डालने का बात बोलता था , काले धन लाने का बात बोलता था ,महंगाई पहले उसको डायन लगती थी अब भौजाई लगने लगी,पेट्रोल-डीजल के दाम पहले बढ़ते थे तो देश का बोझ समझते थे गरीब विरोधी समझते थे अब लगता है कि यह विकास है ,गैस का कीमत आसमान छू रहा है भ्रष्टाचारियों का देश में बोलबाला है गरीब परेशान है नौजवान परेशान है कहीं ना रोजगार मिल रहा है ना नौकरी मिल रहा है किसान विरोधी यह सरकार है आज किसान 3 महीनों से रोड पर धरना दे रहा है लेकिन उसको समस्या के समाधान ना करके उसको आतंकवादी ठहराने में लगा हुआ है आज पूरा देश को बेच रहा है पहले बोलता था कि मैं देश को बिकने नहीं दूंगा एक भी कल कारखाना नहीं खोला लेकिन सब चीज को बेच रहा है निश्चित रूप से इस बहुरूपिया सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा.

धरहरा(संवाददाता):सरकार के विरुद्ध राजद के नेताओ ने बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी,अपराध का ताँडव को रोकने मे नाकाम,मुगेर मे मेडिकल काँलेज की स्थापना सहित विभिन्न जनसमस्याओ को लेकर धरहरा बाजार मे राजद का अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय धरना आयोजित की गई।धरना को सम्बोधित करते हुए राजद के राज्य परिषद के सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहा कि जब से जदयू- भाजपा के गठबंधन की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक नौजवान हुए बेरोजगार,जनता बेलगाम महंगाई,अपराधी घटना,डीजल और पेट्रोल तथा रसोई गैस मे बेहतहासा वृद्धी से आवाम त्रस्त है।राजद के वरिष्ट नेता दीपक सिन्हा ने कहा कि जदयू-भाजपा दोनो एक ही विचारधारा के अहंकारी है जिससे हिन्दुस्तान का भला नही हो सकता है।नीतीश सरकार के द्वारा मुँगेर मे मेडिकल काँलेज की स्थापना की घोषणा हो जाने के बावजूद मेडिकल काँलेज मुँगेर मे स्थापित नही होना,नीतीश सरकार के गलत मानसिकता को दर्शाता है । एशिया का सुप्रसिद्ध जमालपुर रेलवे कारखाना मे प्रशिक्षु रेलवे अप्रेन्टिशो को केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध नही कराना केन्द्र की मोदी सरकार को कटघरे मे खडा़ करती है जिसे बेरोजगार नौजवान इस सरकार को हरगिस बरदास्त नही करेगी जिसके लिए राजद नौजवानो को रोजगार मुहैया कराने के लिए नौजवानो के साथ है।राजद जिलाध्यक्ष देवकीनंदन मंडल ने कहा कि मुँगेर के जनसमस्याओ को लेकर राजद चरणबद्ध आंदोलन चलाकर मुगेंर मे मेडिकल काँलेज सहित अन्य विकास कार्यो को सरजमीन पर उतारेगी जिसके लिए राजद के नेता हर कुर्बानी देने को तैयार है।धरना मे राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव,हिंमाशु निराला,बड्डू यादव,मो सगीर,चक्रधर सिंह ,गंगा यादव सहित अनुमंडल स्तरीय राजद नेता मौजूद थे ।

धरहरा(संवाददाता):प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजाराम शर्मा के द्वारा अवैध उगाही एवं फर्जी गैर रयैत किसान बनाकर सरकार के पैसे को गवन किये जाने को लेकर राजद के धरहरा युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बड्डू यादव के नेतृत्व में धरहरा बाजार में बीसीओ का पुतला दहन किया गया। राजद नेता ने कहा कि पैक्स द्वारा वास्तविक किसानों का धान यह कहकर नहीं लिया जा रहा है कि गोदाम में अभी जगह नहीं है किन्तु जब वही किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को तैयार हो जाते हैं तो पैक्स द्वारा उस धान को खरीद लिया जाता है जिसका कोई प्रमाण नहीं दिया जाता है, जिससे किसानों को सरकार द्वारा लागू एम एस पी का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों किसान आज भी अपने उत्पादित धान को औने पौने भाव में बेचने के लिए मजबूर है। जब पैक्स द्वारा अधिप्राप्ति बंद किया गया तो व्यापारी धान का मूल्य वास्तविक मूल्य से कम कर दिया है जिससे सभी किसान असहाय महसूस कर रहे हैं।नेताओ ने फर्जी और गैर रैयत किसान का जांच किए जाने,बी सी ओ के द्वारा एम एस पी मे मिलीभगत से लुट किए जाने की जाँच किए जाने,नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को अविलंब प्रभार दिया जाने सहित अन्य मुद्दो को लेकर बीसीओ का पुतला दहन किया गया ।मौके पर राजद नेता आर्दश राजा ,धरहरा युवा राजद मीडिया प्रभारी वरुण कुमार, हिमांशु निराला,कन्हैया यादव, प्रभु यादव,विनय यादव,छात्र प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार एवं सैकडौ राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के आदर्श ग्राम टीका रामपुर मोहुली पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रशेखर कुमार से साक्षात्कार लिए , जिसमें चंद्रशेखर का कहना है कि अगर उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने का मौका मिला और चुनाव में जीत गए तो वे अपने पंचायत में सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल देकर काम करेंगे और ग्रामीणों का जो भी समस्या हो उसे पूरी तन मन से उनकी समस्या का निदान करेंगे। सरकार की कई सारी योजनाए चलती है जिनका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलता है उसे धरातल पर लाने का पूरा प्रयास करेंगे। इनका यह भी कहना है कि ग्राम सभा के द्वारा योजनाये पास होती है पर ये अभी तक एक भी में ग्राम सभा में सम्मिलित नहीं हुए है। स्कूलों में सचिव और शिक्षक बच्चों के विकास से सम्बंधित राशि आती है उसकी निकासी भी आपसी मिलीभगत से कर लेते है।

बगैर मास्क के नजर आए तो देना पड़ेगा जुर्माना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मेडिकल कॉलेज नहीं तो मुंगेर में नीतीश का प्रवेश भी नहीं - संजय केशरी (विरोधस्वरूप 24 को जल-सत्याग्रह) बिहार के बजट में मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने का घोषणा नहीं होने से आक्रोशित एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने ऐलान किया कि मेडिकल कॉलेज की संवैधानिक घोषणा होने तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुंगेर घुसने नहीं दिया जाएगा। श्री केशरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सांसद ललन सिंह पर मुंगेर के साथ भेदभाव एवं पूर्वाग्रह का आरोप लगाते हुए कहा कि जान-बूझकर मुंगेर को विकास की मुख्यधारा से दूर रखते हुए यहां मेडिकल कॉलेज नहीं दिया जा रहा है। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार देश के संसाधनों को अडानी-अंबानी को सौंपती जा रही है उसी तरह से नीतीश सरकार बिहार के सभी संसाधनों को नालंदा में निवेश करते जा रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण बिहार का बजट है। श्री केशरी ने बिहार के बजट में मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की घोषणा नहीं करने पर बुधवार 24 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ बबुआ घाट में "जल-सत्याग्रह" करने का ऐलान किया।