धरहरा(संवाददाता):प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजाराम शर्मा के द्वारा अवैध उगाही एवं फर्जी गैर रयैत किसान बनाकर सरकार के पैसे को गवन किये जाने को लेकर राजद के धरहरा युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बड्डू यादव के नेतृत्व में धरहरा बाजार में बीसीओ का पुतला दहन किया गया। राजद नेता ने कहा कि पैक्स द्वारा वास्तविक किसानों का धान यह कहकर नहीं लिया जा रहा है कि गोदाम में अभी जगह नहीं है किन्तु जब वही किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को तैयार हो जाते हैं तो पैक्स द्वारा उस धान को खरीद लिया जाता है जिसका कोई प्रमाण नहीं दिया जाता है, जिससे किसानों को सरकार द्वारा लागू एम एस पी का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों किसान आज भी अपने उत्पादित धान को औने पौने भाव में बेचने के लिए मजबूर है। जब पैक्स द्वारा अधिप्राप्ति बंद किया गया तो व्यापारी धान का मूल्य वास्तविक मूल्य से कम कर दिया है जिससे सभी किसान असहाय महसूस कर रहे हैं।नेताओ ने फर्जी और गैर रैयत किसान का जांच किए जाने,बी सी ओ के द्वारा एम एस पी मे मिलीभगत से लुट किए जाने की जाँच किए जाने,नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को अविलंब प्रभार दिया जाने सहित अन्य मुद्दो को लेकर बीसीओ का पुतला दहन किया गया ।मौके पर राजद नेता आर्दश राजा ,धरहरा युवा राजद मीडिया प्रभारी वरुण कुमार, हिमांशु निराला,कन्हैया यादव, प्रभु यादव,विनय यादव,छात्र प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार एवं सैकडौ राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।