सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न पीएचसी पर कार्यरत छह डॉक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श को चुना गया टेलीमेडिसिन सर्विस हब से जुड़े जिले के छह नामी- गिरामी डॉक्टर ऑनलाइन करेंगे मरीजों का इलाज : डीपीसी विकास कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन, डॉ. असीम , बरियारपुर पीएचसी के डॉ. अनिल कुमार, संग्रामपुर पीएचसी के डॉ. हसन सबा, हवेली खड़गपुर पीएचसी के डॉ. अंकित एवं जमालपुर पीएचसी के डॉ. संजय कुमार सुमन ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सर्विस के तहत ऑनलाइन तरीके से मरीजों का इलाज करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।