बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के ग्राम रामपुर से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत समिति के युवा प्रत्याशी राहुल चौधरी से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि इनके पंचायत में कुछ कमियां हैं जो इनके आने के बाद पूरी हो सकती है,यदि जनता इनका साथ दे तो। इनका कहना है कि ग्राम पंचायत समिति की एक अहम् भूमिका है ,कई सारी शक्तियां होती है उसके पास पर आम जनता को उसकी जानकारी नहीं रहती है। अगर यह पंचायत समिति के सदस्य के रूप में जीतकर आते है तो लोगो को पंचायत समिति के अधिकारों और शक्तियों के बारे में अवगत कराएंगे । इतना ही नहीं इनके ग्राम पंचायत में शादी के लिए भवन नहीं है जहाँ पर निःशुल्क शादी समारोह का आयोजन हो ,फील्ड निर्माण कराएँगे जहाँ पर लोग दौड़ की तैयारी कर सके एवं जीएम बांध के समीप एक टेम्पू स्टैंड है जहाँ पर लोगो का आवागमन रहता है वहाँ पर सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराना चाहते है।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी,बिहार, उड़ीसा व झारखंड के इमारत-ए-शरिया,ख़ानक़ाह मुंगेर एवं रहमानी फाउन्डेसन के सदर,बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष जनाव हजरत मौलाना वली रहमानी साहब का आज पटना के एक निजी अस्पताल में इंतकाल होने की खबर से पूरे मुंगेर में शोक की लहर व्याप्त हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो आसिफ वसीम, जिला महासचिव मोoआबिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर ने संयुक्त रूप से रहमानी साहब के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेर का आन,वान और शान और बहुचर्चित शकसियत के गुजर जाने से मुंगेर को अपूर्णीय क्षति हुई है उनके मृत आत्मा के शांति के लिए हमलोग ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ऐसे दुख की घड़ी में सहन उनके परिजनों को ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि मुंगेर को टीबी मुक्त जिला बनाने को अप्रैल - मई महीने में होंगे कई कार्यक्रम। प्रधानमंत्री के संकल्प 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को ले देश भर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यकम को जनांदोलन का रूप देने के लिए देश भर में फरवरी के महीने से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस संबंध में सेंट्रल टीबी सेंटर ने स्टेट टीबी सेंटर को और स्टेट टीबी सेंटर ने डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर को एक पत्र जारी किया है। जिसके के तहत जिले भर के सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर अप्रैल के महीने में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके साथ ही मई के महीने में वर्क प्लेस को टीबी फ्री बनाने के लिए फैक्ट्री/ वर्क शॉप और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर स्पेशल टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जाना है।
मुंगेर के हजरत मौलाना वली रहमानी के निधन पर अभिनेता राजन कुमार ने किया गहरे दुख का इज़हार आज 3 अप्रैल 2021 को अमीर-ए-शरियत हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी का इंतेक़ाल हो गया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के जेनरल सेक्रेटरी वली रहमानी को कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखरी सांस ली। फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार ने मौलाना वली रहमानी के निधन पर गहरे दुख का इज़हार किया है। मुंगेर के रहने वाले वली रहमानी एक अज़ीम शख्सियत थे और उनके इंतेक़ाल की खबर बेहद अफसोसनाक है। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए। आपको बता दें कि मौलाना वली रहमानी का जन्म मुंगेर में 5 जून 1943 को हुआ था। वह एक सुन्नी इस्लामिक स्कोलर थे। 1974 से 1996 तक वह बिहार लेजिस्लेटिव काउंसिल के सद्स्य भी थे। वली रहमानी साहेब आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जेनेरल सेक्रेटरी और खानकाह रहमानी, मुंगेर के सज्जादा नशीं भी थे। मुंगेर के ही रहने वाले एक्टर राजन कुमार ने वली रहमानी की मौत पर गहरे दुख को प्रकट किया है और कहा है कि ऐसी शख्सियत का चला जाना हम सब के लिए एक बड़ा नुकसान है।
*सुनियोजित साज़िश के तहत पंचायतीराज को आफिसर राज में बदल रही है नीतीश सरकार - संजय केशरी* ईवीएम की अनुपलब्धता के बावजूद नीतीश सरकार जान-बूझकर बैलेट की बजाय ईवीएम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की ज़िद कर रही है ताकि समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने से पंचायतों में आफिसर राज लाया जा सके। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए नीतीश सरकार को आगाह किया कि पंचायतों में लोकतंत्र समाप्त करके आग से खेलने की कोशिश कर रहे हैं जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि 15 जून से पहले हर हाल में पंचायती जनप्रतिनिधियों का नया निर्वाचन हो जाना चाहिए लेकिन नीतीश सरकार की ईवीएम से चुनाव कराने की ज़िद के कारण ऐसा होना असंभव है। इसलिए नीतीश सरकार पंचायती राज अधिनियम 2006 में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने जा रही है ताकि त्रिस्तरीय पंचायती राज में लोकतंत्र समाप्त कर इन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अधिकार बीडियो, डीडीसी एवं जिला पदाधिकारी के हाथों में दिया जा सके। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि बिहार में पहले से ही अघोषित रूप से आफिसर राज रहने से बेलगाम हो चुके पदाधिकारियों के हवाले त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था भी कर दिए जाने से पदाधिकारी और भी निरंकुश हो जायेंगे। इसलिए नीतीश कुमार ईवीएम से चुनाव कराने की ज़िद छोड़कर अविलंब बैलेट से चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करे।
विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड प्रतिनिधि अजय मंडल से साक्षात्कार लिए है। जिसमें अजय मंडल का कहना है कि मुखिया शिक्षित और अच्छा काम करने वाला होना चाहिए। उनके वार्ड में बहुत सरकारी योजना के अंतर्गत काम किया गया है जैसे नाला निर्माण,सड़क निर्माण इत्यादि।वही वह कहते है कि अगर वह मुखिया बनेंगे तो जो भी रोड छोटा है उसे अच्छा से बनाएंगे,लाइट लगवाने का भी काम करेंगे तथा जिन लाभार्थी को इंदिरा आवास नहीं मिला है,उसको दिलवाने का काम करेंगे।इसी के साथ जिसको शौचालय का लाभ अभी तक नहीं मिला है उसको लाभ दिलाने का काम करेंगे।
गायत्री शक्तिपीठ सह श्री राम जानकी मंदिर में छठे वर्षगांठ पर सम्मान पूर्वक समारोह का आयोजन किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीडीपीओ ने किया टीकाकरण शिविर का उद्घघाटन.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
