बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड प्रतिनिधि अजय मंडल से साक्षात्कार लिए है। जिसमें अजय मंडल का कहना है कि मुखिया शिक्षित और अच्छा काम करने वाला होना चाहिए। उनके वार्ड में बहुत सरकारी योजना के अंतर्गत काम किया गया है जैसे नाला निर्माण,सड़क निर्माण इत्यादि।वही वह कहते है कि अगर वह मुखिया बनेंगे तो जो भी रोड छोटा है उसे अच्छा से बनाएंगे,लाइट लगवाने का भी काम करेंगे तथा जिन लाभार्थी को इंदिरा आवास नहीं मिला है,उसको दिलवाने का काम करेंगे।इसी के साथ जिसको शौचालय का लाभ अभी तक नहीं मिला है उसको लाभ दिलाने का काम करेंगे।
