मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी,बिहार, उड़ीसा व झारखंड के इमारत-ए-शरिया,ख़ानक़ाह मुंगेर एवं रहमानी फाउन्डेसन के सदर,बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष जनाव हजरत मौलाना वली रहमानी साहब का आज पटना के एक निजी अस्पताल में इंतकाल होने की खबर से पूरे मुंगेर में शोक की लहर व्याप्त हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो आसिफ वसीम, जिला महासचिव मोoआबिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर ने संयुक्त रूप से रहमानी साहब के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेर का आन,वान और शान और बहुचर्चित शकसियत के गुजर जाने से मुंगेर को अपूर्णीय क्षति हुई है उनके मृत आत्मा के शांति के लिए हमलोग ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ऐसे दुख की घड़ी में सहन उनके परिजनों को ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करे।