बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के ग्राम रामपुर से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत समिति के युवा प्रत्याशी राहुल चौधरी से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि इनके पंचायत में कुछ कमियां हैं जो इनके आने के बाद पूरी हो सकती है,यदि जनता इनका साथ दे तो। इनका कहना है कि ग्राम पंचायत समिति की एक अहम् भूमिका है ,कई सारी शक्तियां होती है उसके पास पर आम जनता को उसकी जानकारी नहीं रहती है। अगर यह पंचायत समिति के सदस्य के रूप में जीतकर आते है तो लोगो को पंचायत समिति के अधिकारों और शक्तियों के बारे में अवगत कराएंगे । इतना ही नहीं इनके ग्राम पंचायत में शादी के लिए भवन नहीं है जहाँ पर निःशुल्क शादी समारोह का आयोजन हो ,फील्ड निर्माण कराएँगे जहाँ पर लोग दौड़ की तैयारी कर सके एवं जीएम बांध के समीप एक टेम्पू स्टैंड है जहाँ पर लोगो का आवागमन रहता है वहाँ पर सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराना चाहते है।