मुंगेर के हजरत मौलाना वली रहमानी के निधन पर अभिनेता राजन कुमार ने किया गहरे दुख का इज़हार आज 3 अप्रैल 2021 को अमीर-ए-शरियत हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी का इंतेक़ाल हो गया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के जेनरल सेक्रेटरी वली रहमानी को कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखरी सांस ली। फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार ने मौलाना वली रहमानी के निधन पर गहरे दुख का इज़हार किया है। मुंगेर के रहने वाले वली रहमानी एक अज़ीम शख्सियत थे और उनके इंतेक़ाल की खबर बेहद अफसोसनाक है। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए। आपको बता दें कि मौलाना वली रहमानी का जन्म मुंगेर में 5 जून 1943 को हुआ था। वह एक सुन्नी इस्लामिक स्कोलर थे। 1974 से 1996 तक वह बिहार लेजिस्लेटिव काउंसिल के सद्स्य भी थे। वली रहमानी साहेब आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जेनेरल सेक्रेटरी और खानकाह रहमानी, मुंगेर के सज्जादा नशीं भी थे। मुंगेर के ही रहने वाले एक्टर राजन कुमार ने वली रहमानी की मौत पर गहरे दुख को प्रकट किया है और कहा है कि ऐसी शख्सियत का चला जाना हम सब के लिए एक बड़ा नुकसान है।
