Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से शिक्षक राजेश कुमार जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान राजेश कुमार जी ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा सभी के लिए जरुरी है. बीमारी के समय पैसे अत्यधिक खर्च होते हैं ,अगर स्वास्थ्य बीमा लेते हैं तो उस समय आप की पैसे की बचत होगी। साथ ही आज प्रत्येक लोगों को एक स्वास्थ्य बीमा लेना ही चाहिए।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से दीपक कुमार आर्य मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण श्रोता से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि लल्लन-छुट्टन कार्यकरम से इन्हें स्वास्थ्य बीमा की कई महत्वपूर्ण जानकारी हुई।इनका कहना है कि इस कार्यकरम को सुनने से पहले इन्हें स्वास्थ्य बीमा की जानकारी थी लेकिन अब इन्हें स्वास्थ्य बीमा के कई प्रकार के बारे में जानकारी मिली।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से भदौड़ा पंचायत के निवासी संजीव कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि लल्लन-छुट्टन कार्यकरम सुनना इन्हें अच्छा लगता है। इस कार्यकरम से इन्हें पता चला कि स्वास्थ्य बीमा क्या होता है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से प्रीतम सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मोबइल वाणी में LIC के बारे में सुना। जिससे उनको पता चला कि जिसका LIC किया हुआ रहता है उनके मरने के बाद उनके परिवार को बीमा राशि दी जाती है।इसलिए सभी को बीमा करवाना चाहिए। साथ ही प्रीतम सिंह जी ने एक घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके जानकर एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा राशि दिया गया जिससे उनका परिवार का गुजारा हो रहा है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से लल्लन सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से एक ग्रामीण राहुल कुमार सिंह जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल कुमार सिंह जी ने बताया कि बीमा बहुत तरह का होता है जैसे फसल बीमा ,जीवन बीमा और वाहन बीमा। साथ ही राहुल कुमार सिंह जी ने बताया कि उनको बीमा की जानकारी एजेंट के द्वारा मिली है। और सभी को बीमा करवाना चाहिए किसी भी व्यक्ति के मरने के बाद बीमा के द्वारा ही परिवार को सहारा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुजीत कुमार पाठक जी का मुंगेर की आवाज के माध्यम से एल आई सी एजेंट मणिकांत जी से बीमा पर हुई बातचीत।उस बातचीत के दौरान मणिकांत जी ने बताया कि वे घर-घर जाकर लोगों को बैंक में पैसे जमा करने के लिए राज़ी करते हैँ।मणिकांत जी बताते हैं कि एल आई सी भविष्य के लिए होता है यदि बीमा करवाया जाए तो भविष्य सुधर जायगा। बीमा के अंतर्गत 12 प्लान आते हैं और सारे प्लान काफी लाभकारी हैं।साथ ही इनका कहना हैं कि घर-घर जाकर बताने से बहुत सारे लोग अब जागरूक हो गए हैं और बीमा करवा रहे हैं।
